Thursday, October 29खबर जो असर करे |
Shadow

Author: News Updater

कुलदीप सेंगर की सजा पर बोली उन्नाव रेप पीड़िता की बहन, अब हमें जेल में डाल दो…,

कुलदीप सेंगर की सजा पर बोली उन्नाव रेप पीड़िता की बहन, अब हमें जेल में डाल दो…,

राष्ट्रीय
उन्नाव। विधायक रहे कुलदीप सिंह सेंगर की दिल्ली हाई कोर्ट से सजा निलंबित होने के बाद दुष्कर्म पीड़िता का दर्द छलक पड़ा। उसने कहा कि इस निर्णय से उसकी मुश्किलें बढ़ गई हैं। कुलदीप सिंह सेंगर बाहुबली है। उसके परिवार को धमकियां मिलनी शुरू हो गई हैं। परिवार पर खतरा मंडराने लगा है। पीड़िता की बहन का दर्द छलक पड़ा। उसने साफ कहा। मैं इससे खुश नहीं हूं। उसने मेरे बड़े पापा को मारा और फिर मेरे पिता को मारा। फिर मेरी बहन के साथ यह घटना हुई। उसे रिहा कर दिया गया, लेकिन हम अभी भी खतरे में हैं। कौन जानता है, अब जब वे बाहर आ गया, तो वे मुझे और मेरे पूरे परिवार को मार सकता हैं।पीड़िता की बहन का कहना है कि परिवार पहले ही बहुत कुछ खो चुका है. पिता की मौत, रिश्तेदारों पर हुए हमले और लगातार मिल रही धमकियों ने उन्हें भीतर से तोड़ दिया है। अगर उन्हें बाहर ही रखना है, तो हमें जेल में डाल दीजिए। कम से कम हमारी जा...
शुरू होने जा रहा रियलिटी शो का बाप ‘THE 50’ ? ये सेलेब्रिटीज हो सकते है शो का हिस्सा!

शुरू होने जा रहा रियलिटी शो का बाप ‘THE 50’ ? ये सेलेब्रिटीज हो सकते है शो का हिस्सा!

मनोरंजन
मुंबई। जियो हॉटस्टार पर एक और धमाकेदार रियलिटी शो शुरू होने जा रहा है जिसका प्रमोशन बिग बॉस 19 के फिनाले के वक्त ही शुरू कर दिया गया था। सलमान खान होस्टेड रियलिटी टीवी शो 'बिग बॉस 19' के बाद से अगर आप भी किसी टक्कर के रियलिटी शो का इंतजार कर रहे हैं तो जल्द ही आपका यह इंतजार खत्म होने जा रहा है। जियो हॉटस्टार और कलर्स पर 'THE 50' नाम का रियलिटी शो शुरू होने जा रहा है जिसके लिए तमाम सेलेब्रिटीज को संपर्क करना शुरू भी किया जा चुका है। इस शो में बिग बॉस का हिस्सा रह चुके कई सेलेब्रिटी भी नजर आ सकते हैं। बिग बॉस से कैसे अलग होगा यह शो?यह शो काफी हद तक बिग बॉस जैसा ही होगा, लेकिन फिर भी चीजें अलग होंगी। सलमान खान होस्टेड रियलिटी शो 'बिग बॉस' में जहां चीजें बिग बॉस के हिसाब से चलती हैं, उसी तरह इस शो में चीजें 'द लॉयन' (प्रोमो में मास्क पहने नजर आने वाला शख्स) के हिसाब से होंगी। बिग बॉस में ज...
कौन है आरिफ हबीब जिन्‍होंने खरीद ली पाकिस्तान की एयरलाइंस ? गुजरात से है कनेक्शन

कौन है आरिफ हबीब जिन्‍होंने खरीद ली पाकिस्तान की एयरलाइंस ? गुजरात से है कनेक्शन

Uncategorized
इस्‍लामाबाद। पाकिस्तान ने मंगलवार, 23 दिसंबर को अपने सरकारी एयरलाइंस को प्राइवेट हाथों में बेच दिया. इस्लामाबाद में एक खुली नीलामी हुई और आरिफ हबीब ने 135 बिलियन पाकिस्तानी रुपये की सफल बोली लगाकर पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस कॉर्पोरेशन लिमिटेड (PICA) के लिए नीलामी जीत ली. भारतीय करेंसी में यह रकम लगभग 4300 करोड़ रुपए होती है. यह पाकिस्तान के लिए बड़ी बात है क्योंकि यह लगभग दो दशकों में देश का पहला सबसे बड़ा निजीकरण है. वैसे कमाल की बात है कि जिस आरिफ हबीब ने इस एयरलाइंस को खरीदा है, उनका भारत के गुजरात से कनेक्शन है. पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस (पीआईए) की निलामी में तीन पार्टी उतरी थी- लकी सीमेंट, निजी एयरलाइन एयरब्लू और इनवेस्टमेंट फर्म आरिफ हबीब. पहले इन इन तीनों पार्टियों ने अपनी सीलबंद बोलियां एक पारदर्शी बॉक्स में जमा कीं. जब बॉक्स खोला गया तो आरिफ हबीब सबसे अधिक बोली लगाने वाले ...
यूपी में नया घरौनी कानून विधेयक पारित, गांव के लोगों को भी मिलेगा लोन

यूपी में नया घरौनी कानून विधेयक पारित, गांव के लोगों को भी मिलेगा लोन

राज्य, राष्ट्रीय
लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा में मंगलवार को उत्तर प्रदेश ग्रामीण आबादी विधेयक, 2025 (घरौनी कानून) पारित हो गया। इस कानून के लागू होने के बाद ग्रामीण क्षेत्रों में आबादी की भूमि पर बने घरों के मालिकों को बड़ा लाभ मिलेगा। अब गांवों में घर बनाने, मरम्मत कराने या अन्य जरूरतों के लिए ग्रामीण अपने घरौनी दस्तावेज के आधार पर बैंकों से लोन ले सकेंगे। साथ ही आबादी भूमि से जुड़े स्वामित्व रिकॉर्ड में संशोधन, नामांतरण और सुधार की प्रक्रिया भी पहले से कहीं अधिक आसान हो जाएगी।प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार की ओर से इस योजना को तेजी से लागू किए जाने पर जोर दिया गया था। केंद्र की प्रधानमंत्री स्वामित्व योजना को प्रदेश में घरौनी योजना के रूप में लागू किया गया है। यूपी विधानसभा से इसे पास किए जाने के बाद कानूनी रूप से मान्यता वाला विधेयक पास हो गया है। यह ग्रामीणों को अपनी संपत्ति पर पक्का सबूत देने वाला होग...
कच्छ में हर साल क्‍यों आते हैं भूकंप के झटके, धरती की सिटी स्कैन में हुआ खुलासा

कच्छ में हर साल क्‍यों आते हैं भूकंप के झटके, धरती की सिटी स्कैन में हुआ खुलासा

राष्ट्रीय
अहमदाबाद। गुजरात का कच्छ क्षेत्र क्यों बार-बार भूकंप की चपेट में आता है? धरती के सिटी स्कैन से इसका जवाब मिल गया है. गांधीनगर स्थित इंस्टीट्यूट ऑफ सीस्मोलॉजिकल रिसर्च (आईएसआर) और हिमाचल प्रदेश के महाराजा अग्रसेन यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं की एक नई स्टडी में इस राज से पर्द हटा है. इस स्टडी के मुताबिक राज्य के नीचे कई फॉल्ट लाइन्स और डिफॉर्मेशन्स एक-दूसरे से इंटरैक्ट करती हैं, जिससे लगातार कंपन और भूकंप आते हैं. यह अध्ययन 2001 की विनाशकारी भूकंप की 25वीं बरसी से करीब एक माह पहले आया है. टाइम्स ऑफ इंडिया ने इस अध्ययन पर आधारित एक रिपोर्ट छापी है. इस रिपोर्ट के मुताबिक शोधकर्ताओं ने 2008 से 2024 तक रिकॉर्ड किए गए 1,300 से अधिक कंपनों का विश्लेषण किया. यानी इन 16 सालों में इस इलाके में हर साल करीब 81 झटके आए. ये डेटा 56 परमानेंट और 20 टेम्परेरी सीस्मिक स्टेशनों से प्राप्त हुए. इस स्कैन से गुज...
J&K: कुपवाड़ा में PIA लिखा गुब्बारा और बारामूला में मिला पाकिस्तानी झंडा… सुरक्षा एजेंसियां हुईं एक्टिव

J&K: कुपवाड़ा में PIA लिखा गुब्बारा और बारामूला में मिला पाकिस्तानी झंडा… सुरक्षा एजेंसियां हुईं एक्टिव

राज्य, राष्ट्रीय
नई दिल्ली। जम्मू कश्मीर (Jammu and Kashmir) के कुपवाड़ा जिले (Kupwara district) में मंगलवार को उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक संदिग्ध गुब्बारा मिला। सुरक्षाबलों ने संदिग्ध गुब्बारे को जब्त कर लिया है जिसमें पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस (Pakistan International Airlines- PIA) लिखा हुआ था। अधिकारियों ने बताया कि बारामूला जिले के खादिनयार में सुरक्षाबलों ने कई गुब्बारों से बंधा एक पाकिस्तानी झंडा भी जब्त किया। कहां मिला संदिग्ध गुब्बारापीआईए लिखा हुआ गुब्बारा कुपवाड़ा जिले के हंदवारा क्षेत्र के नौगाम में एक बागीचे में एक पेड़ के ऊपर मिला। ये दोनों स्थान उत्तरी कश्मीर में नियंत्रण रेखा के निकट स्थित हैं। अधिकारियों ने बताया कि पुलिस समेत सुरक्षा एजेंसियां दोनों घटनाओं की जांच कर रही हैं। हथियार और गोला-बारूद बरामदइससे पहले, सुरक्षाबलों ने कुपवाड़ा में घेराबंदी और तलाशी अभियान के दौरान हथियार...
NEET- JEE Main जैसी बड़ी परीक्षाओं में फेस रिकग्निशन तकनीक लागू करने की तैयारी..

NEET- JEE Main जैसी बड़ी परीक्षाओं में फेस रिकग्निशन तकनीक लागू करने की तैयारी..

राष्ट्रीय
नई दिल्ली। JEE Main , NEET UG 2026: एनटीए यानी नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (National Testing Agency) वर्ष 2026 से नीट और जेईई जैसी अपनी बड़ी प्रवेश परीक्षाओं (Major Entrance Exams) में अभ्यर्थियों की पहचान वेरिफाई करने के लिए फेस रिकग्निशन तकनीक (Face Recognition Technology) लागू करने की तैयारी कर रही है। इसके साथ ही इन प्रवेश परीक्षाओं की आवेदन प्रक्रिया के दौरान अभ्यर्थियों के लिए लाइव फोटो खींचने का विकल्प भी जोड़ा जाएगा। यानी अभ्यर्थियों को फॉर्म भरते समय अपनी स्कैन लेटेस्ट फोटो अपलोड करने के साथ साथ वेबकैम या मोबाइल से अपनी लाइव फोटो खींचकर भी अपलोड करनी होगी। सूत्रों के अनुसार 2025 की नीट परीक्षा में यूआईडीएआई ने आधार आधारित फेस ऑथेंटिकेशन का पायलट परीक्षण ‘प्रूफ ऑफ कॉन्सेप्ट’ (पीओसी) किया था। यह परीक्षण दिल्ली के चुनिंदा नीट यूजी परीक्षा केंद्रों पर किया गया था। ये प्रक्रिया एनटीए के प...
US: अभी खत्म नहीं हुआ ट्रंप के Tariff का खेल, चाइना पर फिर फूटेगा टैरिफ बम

US: अभी खत्म नहीं हुआ ट्रंप के Tariff का खेल, चाइना पर फिर फूटेगा टैरिफ बम

Uncategorized
वाशिगटन। डोनाल्ड ट्रंप के टैरिफ (Donald Trump Tariff) का खेल अभी खत्म नहीं हुआ है. अमेरिकी राष्ट्रपति (American President) एक बार फिर चीन पर टैरिफ लगाने (US Tariff On China) के लिए तैयार हैं और इसके लिए तारीख भी तय कर दी गई है. जी हां, अमेरिका चीन से आयात सेमीकंडक्टर चिप (Tariff On Chinese chips) टैरिफ बढ़ाने की तैयारी में है और लेकिन इसे 18 महीने के लिए अभी टाला गया है. चाइनीज चिप आयात पर ट्रंप कितना टैरिफ लगाएंगे इसकी दर भी कम से कम एक महीने पहले तय की जाएगी। 18 महीने तक जीरो, फिर होगा फैसलान्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिका चीनी चिप्स पर टैरिफ में 18 महीने बाद बढ़ोतरी करेगा. Donald Trump प्रशासन ने मंगलवार को फेडरल रजिस्टर में दाखिल एक दस्तावेज में साफ किया है कि अमेरिका जून 2027 में चीनी सेमीकंडक्टर आयात पर टैरिफ बढ़ाएगा और इसके लागू होने से महीनेभर पहले Tariff Rate भी ...
भारत से रिश्ते सुधारने के प्रयास…. यूनुस सरकार ने 50000 टन चावल खरीदने के प्रस्ताव को दी मंजूरी

भारत से रिश्ते सुधारने के प्रयास…. यूनुस सरकार ने 50000 टन चावल खरीदने के प्रस्ताव को दी मंजूरी

राष्ट्रीय
ढाका। बांग्लादेश (Bangladesh) की अंतरिम सरकार (Interim Government) के वित्त सलाहकार सालेहुद्दीन अहमद (Finance Advisor Salehuddin Ahmed) ने मंगलवार को कहा कि मुख्य सलाहकार मुहम्मद यूनुस (Muhammad Yunus) भारत के साथ तनावपूर्ण रिश्तों को आसान बनाने के लिए कदम उठा रहे हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि प्रशासन आर्थिक हितों को राजनीतिक बयानबाजी से अलग रखते हुए भारत के साथ व्यापारिक रिश्तों को आगे बढ़ाने पर काम कर रहा है। अहमद ने यह टिप्पणी अपने कार्यालय में सरकारी खरीद से जुड़े सलाहकार परिषद समिति की बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत में की। उन्होंने कहा कि मुख्य सलाहकार भारत के साथ राजनयिक रिश्तों में सुधार के लिए विभिन्न हितधारकों से संवाद कर रहे हैं। जब उनसे पूछा गया कि क्या यूनुस ने सीधे भारत से बात की है, तो अहमद ने कहा कि मुख्य सलाहकार ने सीधे तौर पर नहीं, लेकिन इस मसले से जुड़े लोगों से बातची...
जीतन राम मांझी का दावा… बोले- हर MP-MLA लेता है कमीशन’, सियासी गलियारे में मची हलचल

जीतन राम मांझी का दावा… बोले- हर MP-MLA लेता है कमीशन’, सियासी गलियारे में मची हलचल

पॉलिटिक्स, राष्ट्रीय
गयाजी। केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी (Jitan Ram Manjhi) ने अपने नए और सनसनीखेज बयान से NDA को असहज स्थिति में डाल दिया है। जीतन राम मांझी (Jitan Ram Manjhi) ने दावा किया है कि सभी सांसद और विधायक (MP-MLA ) अपने निर्वाचन क्षेत्र के डेवलपमेंट फंड में कमीशन (Development Fund Commission) लेते हैं। हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (धर्मनिरपेक्ष) सुप्रीमो मांझी ने आगे दावा किया कि उन्होंने कई बार पार्टी को अपना कमीशन दिया था और पार्टी नेताओं को सलाह दी थी कि वे उस पैसे का इस्तेमाल कार खरीदने के लिए करें। जीतन राम मांझी ने हाल ही में HAM के एक कार्यक्रम में ये बयान दिया है। सांसद-विधायक लेते हैं कमीशन- जीतन राम मांझीजीतन राम मांझी ने विधायकों से कहा कि अगर उन्हें 10% कमीशन नहीं मिल पा रहा है, तो 5% तो ले ही लें। उन्होंने आगे कहा, 'हर सांसद और विधायक कमीशन लेता है और एक रुपये में से 10 पैसे भी लेना एक ...