Monday, July 27खबर जो असर करे |
Shadow

Author: News Updater

MP: खंडवा में बड़ी बुलडोजर कार्रवाई… 600 सुरक्षाकर्मियों और 25 JCB लेकर अतिक्रमण हटाने पहुंचा वन अमला

MP: खंडवा में बड़ी बुलडोजर कार्रवाई… 600 सुरक्षाकर्मियों और 25 JCB लेकर अतिक्रमण हटाने पहुंचा वन अमला

मध्य प्रदेश, राज्य, राष्ट्रीय
खंडवा। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के खंडवा जिले (Khandwa district) के जंगल क्षेत्र में सोमवार सुबह से ही एक बड़ी बुल्डोजर कार्रवाई (Major bulldozer action) जारी है। अतिक्रमण (Encroachment) के खिलाफ यह महाअभियान ठीक उसी अमाखुजरी वन परिक्षेत्र में हुआ जहां कल करीब 150 से अधिक अतिक्रमणकरियों ने वन विभाग के गश्ती दल पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया था। प्रशासन की योजना करीब 90 हेक्टेयर जंगल को अतिक्रमण मुक्त कराने की है। इस काम के लिए बड़ी संख्या में जिला प्रशासन के बुलडोर और जेसीबी मशीनें लगी हैं। इस कार्रवाई में सुरक्षा के लिए लगभग 600 से अधिक सुरक्षा कर्मी, 25 जेसीबी मशीनें, वन विभाग का अमला, राजस्व, स्वास्थ्य समेत जिला प्रशासन की टीम ने मोर्चा संभाल लिया है। इस कार्रवाई के दौरान मौके ओर मौजूद खंडवा डीएफओ राकेश डामोर ने बताया कि इस क्षेत्र में लगभग 80 से 90 हेक्टेयर जमीन पर अतिक्रमणकारिय...
100 साल में तीसरा सबसे सूखा रहा जून…. अल नीनो के असर से देश में बारिश में 42% की कमी

100 साल में तीसरा सबसे सूखा रहा जून…. अल नीनो के असर से देश में बारिश में 42% की कमी

राष्ट्रीय
नई दिल्ली। भारत (India) में इस साल जून (June) का महीना पिछले 100 सालों में तीसरा सबसे सूखा जून (Third-driest June) साबित होने जा रहा है। महीने के खत्म होने में सिर्फ एक दिन बचा है और देशभर में बारिश में 42% की भारी कमी दर्ज की गई है। यह आंकड़ा इस बात का सीधा संकेत है कि भारत में मॉनसून (Monsoon) को कमजोर करने में 'अल नीनो' ('El Niño') का प्रभाव शुरू हो चुका है। आंकड़ों में समझें सूखे की स्थितिदेशभर में अब तक जून महीने में औसतन 92.2 मिमी बारिश दर्ज की गई है, जबकि सामान्य बारिश का आंकड़ा 157.7 मिमी होना चाहिए। अगर महीने के आखिरी दिन यानी मंगलवार को अच्छी बारिश हो भी जाती है, तो भी जून में कुल बारिश 100 मिमी के आसपास ही रहने का अनुमान है। पिछले 100 वर्षों (1927-2026) के इतिहास में, जून में इससे कम बारिश केवल दो बार हुई है- साल 2009 में (87.5 मिमी) और 2014 में (92.1 मिमी)। ये दोनों ही वर...
हरिद्वार कुंभ 2027 की तैयारियां शुरू…. 5 प्रमुख अखाड़ों ने बैठक का किया बहिष्कार

हरिद्वार कुंभ 2027 की तैयारियां शुरू…. 5 प्रमुख अखाड़ों ने बैठक का किया बहिष्कार

राज्य, राष्ट्रीय
हरिद्वार। हरिद्वार (Haridwar) में 2027 को कुंभ मेले (Kumbh Mela) का आयोजन किया जाना है। इसे लेकर शासन और प्रशासन स्तर पर लगातार कार्य किए जा रहे हैं। तैयारियों को लेकर 29 जून के दिन हरिद्वार में एक अहम बैठक बुलाई गई थी, लेकिन जूना (Juna), निरंजनी (Niranjani) समेत पांच प्रमुख संन्यासी अखाड़ों ने बैठक का बहिष्कार किया। बहिष्कार के पीछे कारण जो भी रहे हो लेकिन अखाड़ा परिषद की गुटबाजी खुलकर सामने आ गई। बैठक में आठ अखाड़ों के संत ही शामिल हुए। बैठक शुरू होने के कुछ ही देर बाद ही एक फोन आने पर आह्वान अखाड़े के महामंत्री महंत सत्य गिरी महाराज भी सभागार से बाहर निकल गए। सिर्फ आठ अखाड़ों के संत ही शामिल हुएशहरी विकास मंत्री राम सिंह कैड़ा की अध्यक्षता में बैठक मेला नियंत्रण भवन में बुलाई गई थी। दोपहर तीन बजे शुरू हुई बैठक में महानिर्वाणी, निर्मोही, निर्वाणी, पंच दिगंबर, निर्मल, नया उदासीन, बड...
MP को मिली दो सोलर प्रोजेक्ट की सौगात…, नीमच में मिलेगी दुनिया की सबसे सस्ती ₹2.14 में बिजली

MP को मिली दो सोलर प्रोजेक्ट की सौगात…, नीमच में मिलेगी दुनिया की सबसे सस्ती ₹2.14 में बिजली

मध्य प्रदेश, राज्य, राष्ट्रीय
नीमच/शाजापुर। केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी (Union Minister Pralhad Joshi) ने मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में कुल 950 मेगावाट क्षमता वाली दो सोलर पावर परियोजनाओं (Two Solar Power Projects) का उद्घाटन किया. उन्होंने कहा कि नीमच सोलर पार्क का टैरिफ 2.14 रुपये प्रति यूनिट है, जो शायद दुनिया में किसी 'वैनिला सोलर' प्रोजेक्ट के लिए सबसे कम है। एनर्जी सेक्टर में 'वैनिला सोलर' शब्द का इस्तेमाल आमतौर पर उन सोलर पावर प्रोजेक्ट्स के लिए किया जाता है जो सिर्फ सोलर पैनल से बिजली बनाते हैं और जिनमें बैटरी स्टोरेज जैसी अतिरिक्त सुविधाएं नहीं होती हैं। जोशी ने एक भव्य समारोह में रिन्यूएबल एनर्जी प्रोजेक्ट्स नीमच में 500 मेगावाट का सोलर पार्क और शाजापुर में 450 मेगावाट का सोलर पार्क का उद्घाटन किया. इस मौके पर राज्य के मुख्यमंत्री मोहन यादव भी मौजूद थे। नीमच सोलर पार्क में बनने वाली बिजली का टैर...
मोदी कैबिनेट का जल्द होने वाला है विस्तार….! कइयों की होगी छुट्टी… नए लोगों को मिलेगा मौका

मोदी कैबिनेट का जल्द होने वाला है विस्तार….! कइयों की होगी छुट्टी… नए लोगों को मिलेगा मौका

पॉलिटिक्स, राष्ट्रीय
नई दिल्ली। मोदी 3.0 यानी नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) के तीसरे कार्यकाल का पहला मंत्रिमंडल विस्तार (First Cabinet Expansion) कब होगा? रिपोर्ट है कि सबकुछ तय हो चुका है. कौन मंत्री बनेगा? किसका पत्ता कटेगा? किसका प्रमोशन होगा, किसका केवल विभाग बदलकर फिर से मौका मिलेगा, किस फॉर्मूले से सीट पक्की होगी, किस पैटर्न से कुर्सी खिसकेगी? ये सबकुछ तय हो चुका है। मोदी मंत्रिमंडल (Modi Cabinet) में कई की छुट्टी होने वाली है. जिनके पास कई विभाग हैं, कुछ के विभाग कम होने वाले हैं. महिलाओं (Women) को प्राथमिकता और पिछड़ों पर जोर रहने वाला है. और खबर है कि नए चेहरे मंत्रिमंडल में एंट्री लेकर चौंकाने वाले हैं. मोदी मंत्रिमंडल के विस्तार की तारीख से लेकर मंत्रिमंडल के चेहरों तक पर आकलन किए जा रहे हैं. सोशल मीडिया से लेकर अलग अलग सियासी गलियारों में सूत्रों के हवाले से कई बातें कही जा रही है। कब होगा म...
फीफा विश्व कप 2026 : कनाडा ने दक्षिण अफ्रीका को हराकर पहली बार अंतिम-16 में बनाई जगह

फीफा विश्व कप 2026 : कनाडा ने दक्षिण अफ्रीका को हराकर पहली बार अंतिम-16 में बनाई जगह

खेल, राष्ट्रीय
इंगलवुड। सह-मेजबान कनाडा ने फीफा विश्व कप 2026 के प्री-क्वार्टर फाइनल में रविवार को दक्षिण अफ्रीका को 1-0 से हराकर इतिहास रच दिया। कप्तान स्टीफन यूस्टाकियो ने दूसरे हाफ के स्टॉपेज टाइम में शानदार लंबी दूरी का गोल दागकर अपनी टीम को पहली बार विश्व कप के अंतिम-16 में पहुंचाया। मुकाबला पूरे समय बेहद कड़ा और रोमांचक रहा। दोनों टीमों को कई मौके मिले, लेकिन कोई भी गोल नहीं कर सकी। मैच अतिरिक्त समय की ओर बढ़ता दिख रहा था, तभी स्टॉपेज टाइम में यूस्टाकियो ने पेनल्टी क्षेत्र के बाहर से जोरदार शॉट लगाकर गेंद को गोलकीपर रॉनवेन विलियम्स के हाथों से दूर नेट में पहुंचा दिया। गोल खाने के बाद दक्षिण अफ्रीका ने बराबरी के लिए अंतिम मिनटों में पूरी ताकत लगा दी, लेकिन कनाडा की रक्षा पंक्ति ने सभी प्रयास विफल कर दिए और टीम ने 1-0 की ऐतिहासिक जीत दर्ज की। कनाडा के मुख्य कोच जेसी मार्श ने मैच के बाद खिलाड...
ओटीटी पर आई ‘राजा शिवाजी’

ओटीटी पर आई ‘राजा शिवाजी’

मनोरंजन, लाइफस्टाइल
अभिनेता और निर्देशक रितेश देशमुख की चर्चित पीरियड ड्रामा फिल्म 'राजा शिवाजी' अब ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हो गई है। मराठा साम्राज्य के संस्थापक छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित यह फिल्म 1 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन के बाद अब दर्शक इसे हिंदी और मराठी दोनों भाषाओं में नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं। नेटफ्लिक्स ने फिल्म के ओटीटी प्रीमियर की घोषणा करते हुए रितेश देशमुख का दमदार पोस्टर शेयर किया और कैप्शन में लिखा, विरोध करने आ रहे हैं राजे। फिल्म में रितेश देशमुख ने छत्रपति शिवाजी महाराज की भूमिका निभाई है, जबकि जेनेलिया डिसूजा उनकी पत्नी के किरदार में नजर आई हैं। इसके अलावा अभिषेक बच्चन ने संभाजी शाहजी भोसले, संजय दत्त ने मुगल सेनापति अफजल खान और सलमान खान ने विशेष कैमियो भूमिका निभाई है। बॉक्स ऑफिस पर भी फिल्म ने इतिहास रचते हुए दुनियाभर में 130...
‘बेबी डू डाई डू’ का नया गाना ‘इश्क कमीना’ रिलीज

‘बेबी डू डाई डू’ का नया गाना ‘इश्क कमीना’ रिलीज

मनोरंजन, लाइफस्टाइल
फिल्म 'बेबी डू डाई डू' का नया गाना 'इश्क कमीना' रिलीज हो गया है। गाने के रिलीज के साथ ही अभिनेता रचित सिंह ने सोशल मीडिया पर एक भावुक नोट शेयर करते हुए अपनी खुशी जाहिर की। उन्होंने लिखा कि बॉलीवुड के प्रतिष्ठित गीत से जुड़ना उनके लिए किसी सपने के सच होने जैसा है। रचित ने कहा कि इस गाने के फिल्म का हिस्सा बनने की खबर सुनकर पूरी टीम बेहद उत्साहित हो गई थी। रचित सिंह ने अपने नोट में शाहरुख खान और ऐश्वर्या राय बच्चन के प्रति अपनी प्रशंसा भी व्यक्त की। उन्होंने लिखा, कुछ एहसास ऐसे होते हैं जिन्हें शब्दों में बयान नहीं किया जा सकता। शाहरुख सर और ऐश्वर्या मैम से जुड़े इस आइकॉनिक गाने का हिस्सा बनना मेरे लिए किसी सपने के सच होने जैसा है। मैं खुद को भगवान का आशीर्वाद प्राप्त मानता हूं और हमेशा से उनका प्रशंसक रहा हूं। उनका यह संदेश सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। गाने की रिलीज के साथ ...
प्रभास के एक इशारे ने फिर जगा दी ‘बाहुबली 3’ की उम्मीद

प्रभास के एक इशारे ने फिर जगा दी ‘बाहुबली 3’ की उम्मीद

मनोरंजन, लाइफस्टाइल
दिग्गज निर्देशक एस.एस. राजामौली की ब्लॉकबस्टर फ्रेंचाइजी 'बाहुबली' एक बार फिर सुर्खियों में है। हाल ही में सामने आए एक वीडियो क्लिप के बाद 'बाहुबली 3' को लेकर चर्चाओं ने जोर पकड़ लिया है। डॉक्यूमेंट्री 'बाहुबली: द टॉर्चबियरर' के एक दृश्य में प्रभास, राणा दग्गुबाती और अनुष्का शेट्टी फिल्म के अगले भाग का इशारा करते नजर आते हैं। वीडियो में राणा कहते हैं, दुनिया शायद अभी इसके लिए तैयार नहीं है, लेकिन बाहुबली तो आएगी..., जिसके बाद प्रभास मुस्कुराते हुए तीन उंगलियां दिखाते हैं। हालांकि, फिल्म की आधिकारिक घोषणा अब तक नहीं हुई है। इस वीडियो के सामने आते ही सोशल मीडिया पर फैंस के बीच उत्साह की लहर दौड़ गई। कई लोगों ने इसे 'बाहुबली 3' का संकेत मानते हुए पोस्ट शेयर किए। एक यूजर ने लिखा कि भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी फ्रेंचाइजी का तीसरा भाग जल्द आने वाला है, जबकि दूसरे प्रशंसकों ने दावा किया ...
बाल पुरस्कारों के लिए मप्र के बच्चों का आह्वान

बाल पुरस्कारों के लिए मप्र के बच्चों का आह्वान

लेख
प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार के लिए आगे आएं प्रदेश के होनहार बच्चे -डॉ. निवेदिता शर्मा भारत प्रतिभाओं की धरती है। यहां के गांवों, कस्बों और शहरों में ऐसे हजारों बच्चे हैं, जो अपनी उम्र से कहीं आगे बढ़कर समाज, पर्यावरण, विज्ञान, खेल, कला और संस्कृति के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य कर रहे हैं। कोई कठिन परिस्थितियों में भी पढ़ाई जारी रखते हुए वैज्ञानिक सोच के साथ नवाचार कर रहा है, कोई जल और जंगल बचाने का अभियान चला रहा है, कोई राष्ट्रीय स्तर पर खेलों में नाम रोशन कर रहा है, तो कोई अपनी संवेदनशीलता और साहस से समाज के लिए मिसाल बन रहा है। स्‍वभाविक है इस कार्य को मध्‍य प्रदेश के हमारे अपने अनेकों बच्‍चे भी कर रहे हैं, किंतु दुर्भाग्य यह है कि इनमें से अनेक बच्चों की प्रेरक कहानियां स्थानीय स्तर तक ही सीमित रह जाती हैं। वास्‍तव में ऐसे बच्चों को राष्ट्रीय पहचान दिलाने के उद्द...