Monday, July 27खबर जो असर करे |
Shadow

Author: News Updater

भारत में हर 10 दिन में बन रही एक नई पार्टी…. इस साल अब तक EC के पास पहुंचे 21 आवेदन

भारत में हर 10 दिन में बन रही एक नई पार्टी…. इस साल अब तक EC के पास पहुंचे 21 आवेदन

पॉलिटिक्स, राष्ट्रीय
नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल (West Bengal) में तृणमूल कांग्रेस (Trinamool Congress) में टूट के बाद अचानक अस्तित्व में आया राजनीतिक दल ‘नेशनलिस्ट सिटिजन्स पार्टी ऑफ इंडिया’ (‘Nationalist Citizens Party of India’) एनडीए का सबसे बड़ा घटक बन गया। आप ये जानकर हैरान रह जाएंगे कि देश में हर दस दिन में एक राजनीतिक पार्टी बन रही है। भारत के निर्वाचन आयोग के आंकड़ों के अनुसार देश में हर महीने तीन से अधिक राजनीतिक दलों का गठन हो रहा। वर्ष 2026 में अब तक 21 राजनीतिक दलों ने अपना पंजीकरण कराने के लिए निर्वाचन आयोग में अर्जी दाखिल की है। आंकड़ों के अनुसार निर्वाचन आयोग ने पिछले साल 345 गैर मान्यता प्राप्त पंजीकृत राजनीतिक दल के पंजीकरण को खत्म कर दिया। आयोग ने ऐसा इसलिए किया क्योंकि ये दल पिछले छह साल से न तो कोई चुनाव लड़ रहे थे और न ही अपना कोई लेखाजोखा दे रहे थे। देश में अब 2500 गैर मान्यता प्राप्त राज...
तमिलनाडु में हॉर्स ट्रेडिंग…. TVK विधायकों को करोड़ों का ऑफर….3 लोग गिरफ्तार

तमिलनाडु में हॉर्स ट्रेडिंग…. TVK विधायकों को करोड़ों का ऑफर….3 लोग गिरफ्तार

पॉलिटिक्स, राज्य, राष्ट्रीय
चेन्नई। तमिलनाडु (Tamil Nadu) की सत्ता में अभिनेता से नेता बने जोसेफ सी. विजय (Joseph C. Vijay) की तमिलगा वेत्री कड़गम (Tamizhaga Vettri Kazhagam- TVK) सरकार को आए अभी दो महीने भी नहीं बीते हैं कि राज्य में हॉर्स ट्रेडिंग के आरोपों ने उबाल ला दिया है। टीवीके सरकार के एक विधायक को पाला बदलने के लिए कथित तौर पर 35 से 50 करोड़ रुपये तक की पेशकश किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। इस मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बुधवार को तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। इस राजनीतिक तूफान के बीच मुख्यमंत्री विजय ने बुधवार को चेन्नई में सरकार को समर्थन दे रहे अपने सहयोगी दलों की एक आपात बैठक बुलाई। वहीं, दूसरी तरफ विपक्षी पार्टी डीएमके (DMK) ने इन आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए मामले की उच्च स्तरीय जांच की मांग की है। 35 करोड़ का ऑफरयह पूरा विवाद टीवीके (TVK) के विधायक एन. इलैयाराजा...
अमेरिका ने ट्रेड डील से पहले दिए सकारात्मक संकेत… 4 भारतीय कंपनियों को से हटाए बैन

अमेरिका ने ट्रेड डील से पहले दिए सकारात्मक संकेत… 4 भारतीय कंपनियों को से हटाए बैन

अंतरराष्ट्रीय, आर्थिक, राष्ट्रीय
नई दिल्ली। भारत (India) के लिए अमेरिका (America) से अच्छी खबर आई है. रूस के साथ कथित व्यापार संबंधों को लेकर चार भारतीय कंपनियों (Indian Companies) पर लगाए गए प्रतिबंध हटा लिए गए हैं. रिपोर्ट के मुताबिक, बुधवार से अमेरिका द्वारा ये बैन हटाए गए हैं और इसकी जानकारी अमेरिकी वित्त विभाग ने शेयर करते हुए कहा है कि US ने चार भारतीय कंपनियों पर उन बैन को हटाया है, जो रूस के सैन्य-औद्योगिक अड्डे का समर्थन करने के लिए लेटेस्ट टेक्नोलॉजी और उपकरण की आपूर्ति करने के आरोपों पर लगाए गए थे. अब अमेरिका की प्रतिबंध लिस्ट से अलग हो गई हैं। इन कंपनियों को बड़ी राहतएक रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिकी वित्त विभाग के मुताबिक हैदराबाद स्थित आरआरजी इंजीनियरिंग टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड (RRG Engineering Technologies) और लोकेश मशीन्स लिमिटेड पर से प्रतिबंध हटाए गए हैं. तो वहीं अहमदाबाद स्थित गैलेक्सी बियरिंग्स और...
Venezuela: भूकंप में मृतकों की संख्या 2200 के पार, अब भी रेस्क्यू जारी, मेक्सिको से आई मशहूर बचाव टीम

Venezuela: भूकंप में मृतकों की संख्या 2200 के पार, अब भी रेस्क्यू जारी, मेक्सिको से आई मशहूर बचाव टीम

अंतरराष्ट्रीय
मेक्सिको सिटी। वेनेजुएला (Venezuela) में आए विनाशकारी भूकंप (Earthquakes) ने भारी तबाही मचाई है। इस आपदा में मृतकों की संख्या 2,200 के पार पहुंच गई है, जबकि 11,000 से ज्यादा लोग घायल हैं। इस मुश्किल घड़ी में मेक्सिको (Mexico) की मशहूर बचाव टीम 'टोपोस' (Topos Azteca) मदद के लिए वेनेजुएला पहुंच रही है। यह टीम मलबे में दबे लोगों को निकालने में माहिर मानी जाती है। तबाही का मंजर और बढ़ती चुनौतियांभूकंप के करीब एक हफ्ते बाद भी वेनेजुएला में हालात बेहद खराब हैं। सबसे ज्यादा असर ला गुआरा राज्य में हुआ है, जहां कई बहुमंजिला इमारतें और घर जमींदोज हो गए हैं। अंतरराष्ट्रीय बचाव टीमें दिन-रात मलबे में दबे लोगों की तलाश कर रही हैं। हालांकि, समय बीतने के साथ अब जीवित बचे लोगों के मिलने की उम्मीद कम होती जा रही है। मेक्सिको से रवाना हुए 39 वर्षीय स्वयंसेवक जर्मन बेलो अपने साथ बचाव उपकरणों के अलावा बड़ी...
मोदी कैबिनेट में जल्द होगा बड़ा फेरबदल…! 6 दिग्गज मंत्री OUT और 9 नए चेहरे हो सकते हैं IN

मोदी कैबिनेट में जल्द होगा बड़ा फेरबदल…! 6 दिग्गज मंत्री OUT और 9 नए चेहरे हो सकते हैं IN

पॉलिटिक्स, राष्ट्रीय
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) जल्द ही अपनी कैबिनेट का विस्तार (Modi Cabinet Reshuffle) करने जा रहे हैं। राजनीतिक गलियारों में चल रही चर्चाओं के मुताबिक, यह फेरबदल जल्द से जल्द होने की संभावना है। इस बार के कैबिनेट विस्तार में कुछ चौंकाने वाले फैसले देखने को मिल सकते हैं। खराब प्रदर्शन और राजनीतिक समीकरणों के चलते कई दिग्गज मंत्रियों (Veteran Ministers) की विदाई हो सकती है, वहीं कुछ नए और अप्रत्याशित चेहरो को कैबिनेट में जगह मिल सकती है। हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के साथ अलग-अलग हुई मुलाकातों के बाद इस कवायद को अंतिम रूप दिया जा चुका है। सूत्रों की मानें तो इस फेरबदल में कुछ बड़े विभागों के मंत्रियों की छुट्टी हो सकती है। ऐसे करीब आधा दर्जन मंत्री हैं, जिनके नाम पर कैंची चल सकती है। वहीं, ...
केतन मर्डर केस में नया खुलासा… सिया को कई बार राजस्थान लेकर आया था चेतन, यहीं रहने का था प्लान

केतन मर्डर केस में नया खुलासा… सिया को कई बार राजस्थान लेकर आया था चेतन, यहीं रहने का था प्लान

राष्ट्रीय
पुणे। पुणे (Pune) के रियल एस्टेट कारोबारी (Real estate Businessman) केतन अग्रवाल (Ketan Agarwal) मर्डर केस से जुड़े नए पहलू रोज सामने आ रहे हैं। केतन की मंगेतर सिया गोयल (Siya Goyal) और उसका प्रेमी चेतन फिलहाल पुलिस हिरासत में हैं और नए-नए खुलासे कर रहे हैं। इसी बीच मूल रूप से राजस्थान के रहने वाले चेतन चौधरी (Chetan Chaudhary) के बचपन के दोस्तों ने भी उसे लेकर नए खुलासे किए हैं। चेतन के दोस्तों का कहना है कि चेतन और सिया कई बार राजस्थान घूमने के लिए आए थे, यहां पर उसने सिया को अपने दोस्तों से भी मिलवाया था। इतना ही नहीं, दोनों मिलकर जल्दी ही शादी करने की योजना भी बना रहे थे। दोस्तों के मुताबिक चेतन खुले तौर पर इस बात को स्वीकार करता था कि राजस्थान में उसके रहने के लिए सिया अपने परिवार से पैसा लेगी। मूलरूप से राजस्थान का रहने वाला चेतन चौधरी अपने परिवार के साथ पुणे आया था। यहां पर उसके ...
उत्तराखंड में मदरसा बोर्ड खत्म.. CM धामी ने की राज्य अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण की शुरुआत

उत्तराखंड में मदरसा बोर्ड खत्म.. CM धामी ने की राज्य अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण की शुरुआत

राज्य, राष्ट्रीय
देहरादून। उत्तराखंड (Uttarakhand) में बुधवार से मदरसा बोर्ड खत्म (Madrasa Board Abolished) हो गया। अब इसकी जगह राज्य अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण (State Minority Education Authority) ने ले ली है। इसके तहत मुस्लिम समेत सभी 5 अधिसूचित अल्पसंख्यक समुदायों के शिक्षण संस्थान आएंगे। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (Chief Minister Pushkar Singh Dhami) ने देहरादून में आयोजित एक कार्यक्रम में राज्य अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण की शुरुआत की। उन्होंने कहा कि पूरे विश्व को अपनी ज्ञानधारा से सिंचित करने वाले उत्तराखंड की यह जिम्मेदारी है कि वह शिक्षा एवं संस्कार के मामले में एक आदर्श स्थापित करे। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि हमारी सरकार ने समाज के सभी वर्गों को अच्छी, संस्कार युक्त और आधुनिक शिक्षा देने के लिए पहली जुलाई से उत्तराखंड राज्य अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण की स्थापना करने का ऐतिहासिक...
MP कांग्रेस की अंतर्कलह खुलकर आई सामने…. आलाकमान से हस्तक्षेप की मांग

MP कांग्रेस की अंतर्कलह खुलकर आई सामने…. आलाकमान से हस्तक्षेप की मांग

पॉलिटिक्स, मध्य प्रदेश, राज्य, राष्ट्रीय
भोपाल। 21 साल से सत्ता से बाहर बैठी मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) कांग्रेस (Congress) आज भी सत्ता की लड़ाई नहीं, बल्कि अपनों की लड़ाई लड़ती दिखाई दे रही है. कभी प्रदेश अध्यक्ष (State President) और पूर्व मुख्यमंत्री (Former Chief Minister) के बयान आमने-सामने आ जाते हैं, कभी विधायक (MLA) खुले मंच पर बड़े नेताओं की एकजुटता पर सवाल उठाते हैं और अब पार्टी कार्यालय में ही यूथ कांग्रेस की बैठक धक्का-मुक्की और हंगामे में बदल गई. कांग्रेस नेताओं ने अब आलाकमान (High Command) से हस्तक्षेप की मांग की है तो बीजेपी अब तंज कस रही है। मंगलवार को भोपाल में यूथ कांग्रेस की प्रदेश कार्यकारिणी बैठक के दौरान संगठन की समीक्षा चल रही थी लेकिन कुछ ही मिनटों में माहौल बहस से धक्का-मुक्की तक पहुंच गया. प्रदेश सचिव सलमान गौरी और मऊगंज जिला अध्यक्ष आशुतोष के बीच ऐप आधारित मूल्यांकन को लेकर विवाद शुरू हुआ जो देखते ही...
वीबी-जी राम जी ग्रामीण अर्थव्यवस्था को करेगा मजबूत

वीबी-जी राम जी ग्रामीण अर्थव्यवस्था को करेगा मजबूत

लेख
डॉ.लोकेश कुमार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सरकार ने ग्रामीण सशक्तीकरण को लेकर बड़ा कदम उठाया है, जो एक जुलाई, 2026 से पूरे देश में वीबी-जी राम जी के नाम से लागू होने जा रहा है। मनरेगा के स्थान पर विकसित भारत- गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन ( वीबी-जी राम जी) योजना पूरे देश के ग्रामीण अर्थव्यवस्था को आत्मनिर्भर, समावेशी और सशक्त बनाने की दिशा में एक मील का पत्थर साबित होगी। गांवों से रोजगार की तलाश में शहरों में हो रहे पलायन को रोकने के लिए यह एक कारागार कदम है। वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए केंद्र सरकार ने इस योजना में 95 हजार, 692 करोड़ रुपये का बजटीय आवंटन किया है, जो ग्रामीण रोजगार कार्यक्रम के लिए अब तक का सर्वाधिक आवंटन राशि है। राज्यों के राज्यांश सहित इस कार्यक्रम का कुल परिव्यय 1.51 लाख करोड़ रुपए से अधिक होने का अनुमान है। ग्रामीण क्षेत्र के ऐसे प्रत्येक पात्र परिवार को ...
ऑस्ट्रेलिया लगातार आठवीं बार महिला टी20 विश्व कप के फाइनल में

ऑस्ट्रेलिया लगातार आठवीं बार महिला टी20 विश्व कप के फाइनल में

खेल
लंदन। महिला टी20 विश्व कप 2026 के पहले सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया ने दमदार प्रदर्शन करते हुए वेस्टइंडीज को आठ विकेट से हराकर फाइनल में प्रवेश कर लिया। लगातार शानदार प्रदर्शन कर रही ऑस्ट्रेलियाई टीम ने पूरे टूर्नामेंट में अपनी अजेय लय बरकरार रखते हुए खिताब की ओर एक और मजबूत कदम बढ़ाया। टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलिया ने वेस्टइंडीज की बल्लेबाजी पर शुरुआत से ही दबाव बनाए रखा। कैरेबियाई टीम निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट के नुकसान पर 125 रन ही बना सकी। कप्तान और सलामी बल्लेबाज हेली मैथ्यूज ने सर्वाधिक 30 रन बनाए, जबकि ऑस्ट्रेलिया की ओर से सोफी मोलिन्यूक्स, एश्ले गार्डनर और जॉर्जिया वेयरहैम ने दो-दो विकेट हासिल किए। 126 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए ऑस्ट्रेलिया ने आक्रामक बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया और केवल 13 ओवर में दो विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। विकेटकीपर बल्लेबाज ...