Monday, July 27खबर जो असर करे |
Shadow

Author: News Updater

MP: राम मंदिर चढ़ावा चोरी के मुद्दे पर उज्जैन से अयोध्या तक पदयात्रा करेंगे दिग्विजय सिंह

MP: राम मंदिर चढ़ावा चोरी के मुद्दे पर उज्जैन से अयोध्या तक पदयात्रा करेंगे दिग्विजय सिंह

पॉलिटिक्स, मध्य प्रदेश, राज्य, राष्ट्रीय
भोपाल। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता (Senior Congress leader) दिग्विजय सिंह (Digvijaya Singh) ने शुक्रवार को घोषणा की कि वह राम मंदिर में चढ़ावे और दान की चोरी के मुद्दे को लेकर दो अक्टूबर (गांधी जयंती) से उज्जैन के महाकाल मंदिर (Mahakal Temple) से अयोध्या (Ayodhya) तक 'गैर-राजनीतिक' पदयात्रा करेंगे। सिंह ने इस बात की घोषणा भोपाल में अपने सरकारी आवास के बाहर एक बैनर लगाने के दौरान कही। उन्होंने कहा कि मैंने अपने घर के बाहर एक बैनर लगाया है, जिस पर लिखा है चंदा चोरों का प्रवेश वर्जित है। आगे उन्होंने कहा कि अब यह बैनर सभी मंदिरों के बाहर लगना चाहिए कि चंदा चोरों से सावधान। दरअसल सिंह ने अपने घर के बार जो बैनर लगाया उस पर लिखा है, 'जय सिया राम। हमारी आस्था के प्रतीक भगवान श्री राम जन्मभूमि मंदिर निर्माण के लिए समूचे देश के द्वारा दिए गए चंदा के चोरों एवं चढ़ावा चोरों का मेरे निवास पर प्रवेश निष...
Monsoon: कहीं मूसलाधार बारिश से जनजीवन अस्त -व्यस्त.. तो कहीं बूंदाबांदी, आज इन राज्यों में अलर्ट

Monsoon: कहीं मूसलाधार बारिश से जनजीवन अस्त -व्यस्त.. तो कहीं बूंदाबांदी, आज इन राज्यों में अलर्ट

राष्ट्रीय
नई दिल्ली। देश के लगभग 95 फीसदी क्षेत्रों में पहुंचा दक्षिण-पश्चिम मानसून (South-West Monsoon) कहीं आंधी-तूफान (Thunderstorm) और मूसलाधार बौछारों (Torrential downpours) से कहर बरपा रहा है तो कहीं बूंद-बूंद के लिए तरसा रहा है। जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड से लेकर पूर्वी भारत के ओडिशा, पश्चिम के गुजरात और मध्य के मुंबई में आफत की बारिश हो रही है। हिमाचल में फिर बादल फटा है, जिसके बाद पानी के साथ आए मलबे में कई वाहन दब गए। मुंबई में जल प्रलय जैसे हालात हो गए हैं और पांच घंटे के भीतर ही 70 मिमी तक वर्षा हुई है। वहीं, दिल्ली-एनसीआर और आसपास के क्षेत्रों में बादल मंडरा तो रहे हैं, लेकिन बूंदा-बांदी से ज्यादा बरस नहीं रहे। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, बीते 24 घंटों में जम्मू-कश्मीर, उत्तर प्रदेश, पूर्वी राजस्थान, असम, नागालैंड और कर्नाटक के कई हिस्सों में भारी बारि...
US में थम नहीं रही गोलीबारी की घटनाएं…. मिशिगन के मॉल में अंधाधुंध फायरिंग, 2 लोगों की मौत

US में थम नहीं रही गोलीबारी की घटनाएं…. मिशिगन के मॉल में अंधाधुंध फायरिंग, 2 लोगों की मौत

अंतरराष्ट्रीय
वॉशिंगटन। अमेरिका के मिशिगन राज्य के डियरबॉर्न शहर में शुक्रवार को एक शॉपिंग मॉल में गोलीबारी की घटना हुई। पुलिस ने बताया कि युवाओं के दो गुटों के बीच हुई इस हिंसक झड़प में दो लोगों की जान चली गई और एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया। यह घटना फेयरलेन टाउन सेंटर मॉल में हुई। मॉल में मची भगदड़मॉल में जब गोलियां चलीं, तो वहां मौजूद लोगों के बीच अफरा-तफरी मच गई। लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। डियरबॉर्न पुलिस प्रमुख ईसा शाहीन ने जानकारी दी कि भागने की कोशिश में एक व्यक्ति मॉल के बाहर एक वाहन की टक्कर लगने से घायल हो गया। पुलिस ने झगड़े से जुड़े कुछ संदिग्धों से थाने में पूछताछ की है, लेकिन फिलहाल किसी को हिरासत में नहीं लिया गया है। आपसी रंजिश का मामलापुलिस प्रमुख ने स्पष्ट किया कि यह कोई अचानक या रैंडम हमला नहीं था। दोनों गुट एक-दूसरे को पहले से जानते थे। मॉल में आमना-सामना होने प...
बद्रीनाथ धाम के चढ़ावे में भी गड़बड़ी के आरोप…. BKTC ने गठित की जांच समिति

बद्रीनाथ धाम के चढ़ावे में भी गड़बड़ी के आरोप…. BKTC ने गठित की जांच समिति

राज्य, राष्ट्रीय
देहरादून। अयोध्या राम मंदिर (Ayodhya Ram Mandir ) चढ़ावा चोरी मामले के बीच अब उत्तराखंड (Uttarakhand) के विश्वप्रसिद्ध बद्रीनाथ धाम (World-famous Badrinath Dham) में चढ़ावे और दान से जुड़ी कथित अनियमितताओं को लेकर नया विवाद खड़ा हो गया है. भैरव सेना संगठन ने बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) के अध्यक्ष से जुड़े कर्मचारी पर आर्थिक हेराफेरी के गंभीर आरोप लगाए हैं. सोशल मीडिया पर आरोप सामने आने और शिकायत मिलने के बाद श्री बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (BKTC) ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं। समिति ने कहा है कि पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराई जाएगी और यदि कोई कर्मचारी दोषी पाया जाता है तो उसके खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी. पिछले दो दिनों से सोशल मीडिया पर बीकेटीसी अध्यक्ष के कथित निजी सचिव पर चढ़ावे से जुड़ी चोरी और गड़बड़ी के आरोप लगाए जा रहे हैं. इस मामले को लेकर भैरव ...
महाराष्ट्र में भी लागू होगा UCC…. ड्राफ्ट तैयार करने के सरकार बनाएगी कमेटी

महाराष्ट्र में भी लागू होगा UCC…. ड्राफ्ट तैयार करने के सरकार बनाएगी कमेटी

राज्य, राष्ट्रीय
मुंबई। महाराष्ट्र (Maharashtra) में यूनिफॉर्म सिविल कोड (Uniform Civil Code- UCC) लागू करने की दिशा में राज्य सरकार एक अहम कदम उठाने जा रही है. जानकारी के मुताबिक कानून का ड्राफ्ट तैयार करने के लिए जल्द ही एक कमेटी का गठन किया जाएगा. अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया कि महाराष्ट्र सरकार (Government of Maharashtra) यूनिफॉर्म सिविल कोड के लिए कानून का ड्राफ्ट तैयार करने हेतु दो हफ्ते के भीतर एक कमेटी बना सकती है. उन्होंने जानकारी दी कि कमेटी के गठन और इसके काम करने के दायरे को अभी फाइनल किया जाना बाकी है। जानकारी के मुताबिक एक अधिकारी ने जानकारी दी कि यूनिफॉर्म सिविल कोड के लिए कानून का ड्राफ्ट तैयार करने वाली कमेटी बनाने का प्रोसेस चल रहा है और अगले दो हफ्तों के भीतर इसका गठन कर दिया जाएगा। बता दें कि पिछले हफ्ते ही गृह राज्य मंत्री योगेश कदम ने विधानसभा में जानकारी दी थी कि महाराष्ट...
अल नीनो हो रहा मजबूत…! दुनिया के कई हिस्सों में भीषण लू, सूखा और भारी बारिश की खतरा बढ़ा

अल नीनो हो रहा मजबूत…! दुनिया के कई हिस्सों में भीषण लू, सूखा और भारी बारिश की खतरा बढ़ा

अंतरराष्ट्रीय, राष्ट्रीय
नई दिल्ली। दुनिया भर में मौसम (Weather) के मिजाज में खतरनाक बदलाव दिख सकता है। विश्व मौसम विज्ञान संगठन (डब्ल्यूएमओ) (World Meteorological Organization (WMO) ने शुक्रवार को चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि उष्णकटिबंधीय प्रशांत महासागर (Tropical Pacific Ocean) में अल नीनो (El Niño) की स्थितियां आने वाले महीनों में तेजी से मजबूत हो सकती हैं। इसके कारण दुनिया के कई हिस्सों में भीषण लू, सूखा, मूसलाधार बारिश और अन्य चरम मौसमी घटनाओं का खतरा काफी बढ़ गया है। डब्ल्यूएमओ की रिपोर्ट के अनुसार, इस साल जुलाई से सितंबर के दौरान अल नीनो के बेहद मजबूत रूप में विकसित होने की प्रबल आशंका है। डब्ल्यूएमओ की महानिदेशक सेलेस्ट साउलो ने कहा कि अल नीनो की शुरुआत हो चुकी है और हमारे अनुमान के मुताबिक यह तेजी से एक शक्तिशाली रूप अख्तियार करने जा रहा है। इससे दुनिया के कई हिस्सों में सूखे, भारी बारिश, जमीनी इलाक...
ऐतिहासिक विरासत ‘तक्षशिला’ खतरे में….. UNESCO ने पाकिस्तान को दी चेतावनी

ऐतिहासिक विरासत ‘तक्षशिला’ खतरे में….. UNESCO ने पाकिस्तान को दी चेतावनी

अंतरराष्ट्रीय, राष्ट्रीय
नई दिल्ली। पाकिस्तान (Pakistan) में ऐतिहासिक विरासत (Historical Heritage) और बड़ी ऑर्कियोलॉजिकल साइट तक्षशिला (Taxila Archaeological Site) (प्राचीन तक्षशिला/तक्षशिला विश्वविद्यालय) खतरे में पड़ गई है. यहां पाकिस्तान की ओर से कराए गए संरक्षण कार्य को लेकर यूनेस्को ने आपत्ति जताई है. संयुक्त राष्ट्र की सांस्कृतिक संस्था यूनेस्को (UNESCO) ने पाकिस्तान सरकार को चेतावनी दी है कि अगर तक्षशिला कॉम्प्लेक्स में किए गए हस्तक्षेपों को ठीक नहीं कराया गया तो तक्षशिला को 'विश्व धरोहर' स्थलों की लिस्ट से हटाकर 'वर्ल्ड हेरिटेज इन डेंजर' यानी संकटग्रस्त विश्व धरोहर सूची में शामिल किया जा सकता है। पाकिस्तान के अखबार डॉन की रिपोर्ट के अनुसार, पाकिस्तान के पुरातत्व एवं संग्रहालय विभाग (Department of Archaeology and Museums) ने संरक्षण कार्य के नाम पर प्राचीन संरचनाओं में सीमेंट और आधुनिक चिनाई (मॉडर्न मैसन...
Syria: दमिश्क के कैफे में भीषण बम धमाका….. नौ लोगों की मौत और 20 घायल

Syria: दमिश्क के कैफे में भीषण बम धमाका….. नौ लोगों की मौत और 20 घायल

अंतरराष्ट्रीय
दमिश्क। सीरिया (Syria) की राजधानी दमिश्क (Damascus) में गुरुवार को एक कैफे (cafe Blast) के अंदर विस्फोट हुआ। सीरिया के स्वास्थ्य मंत्रालय ने जानकारी दी है कि इस धमाके में नौ लोगों की जान चली गई है। यह विस्फोट शहर के मुख्य अदालत परिसर (Court area) के पास स्थित एक कैफे में हुआ। सीरिया के सरकारी नेटवर्क अल-इखबारिया की रिपोर्ट के अनुसार, इस घटना में 20 अन्य लोग घायल हुए हैं। जांच में जुटे सुरक्षा बलअभी तक किसी भी संगठन ने इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है। धमाके के तुरंत बाद सुरक्षा बल मौके पर पहुंचे और पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी। अधिकारी अब इस हमले की बारीकी से जांच कर रहे हैं। दमिश्क के गवर्नर माहेर इडलीबी (Governor Maher Idlibi) ने कहा कि आंतरिक मंत्रालय जल्द ही अपनी शुरुआती जांच के नतीजे सबके सामने रखेगा। गवर्नर ने बताया कि धमाके में इस्तेमाल किया गया उपकरण पुराने ढंग का लग रहा था। उन्...
तमिलनाडुः TVK में बगावत के सुर… वकीलों की नियुक्ति में घूस के आरोप.. महिला नेत्री पहुंची HC

तमिलनाडुः TVK में बगावत के सुर… वकीलों की नियुक्ति में घूस के आरोप.. महिला नेत्री पहुंची HC

पॉलिटिक्स, राज्य, राष्ट्रीय
चेन्नई। भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त रुख अपनाने वाले तमिलनाडु (Tamil Nadu ) के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय (Chief Minister C. Joseph Vijay) के सामने अब अपनी ही पार्टी 'तमिलगा वेत्री कड़गम' (Party 'Tamilaga Vettri Kazhagam'- TVK) के अंदर से बगावत के सुर उठने लगे हैं। विल्लुपुरम जिले में सरकारी वकीलों की नियुक्ति में 30 लाख रुपये तक की घूसखोरी का बड़ा आरोप लगाते हुए TVK की ही एक महिला सदस्य ने मद्रास हाई कोर्ट (Madras High Court) का दरवाजा खटखटाया है। सबसे बड़ी हैरानी की बात यह है कि इस कथित भर्ती घोटाले में याचिकाकर्ता ने अपनी ही सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए, खुद सीएम विजय और उनके कानून विभाग को कटघरे में खड़ा कर दिया है। इस मामले में राज्य के मुख्यमंत्री और TVK प्रमुख सी. जोसेफ विजय को भी पक्षकार बनाया गया है। क्या है पूरा मामला?बार एंड बेंच की रिपोर्ट के मुताबिक, विल्लुपुरम में प्रैक्टिस...
यूजरनेम फीचर को लेकर सरकार सख्त…. वॉट्सऐप के बाद Telegram और Signal को भी नोटिस जारी

यूजरनेम फीचर को लेकर सरकार सख्त…. वॉट्सऐप के बाद Telegram और Signal को भी नोटिस जारी

आर्थिक, राष्ट्रीय
नई दिल्ली। वॉट्सऐप (WhatsApp) के यूजरनेम फीचर (Username feature) को लेकर मेटा को नोटिस भेजने के बाद अब भारत सरकार (Government of India) ने Telegram और Signal को भी नोटिस जारी किया है. इन दोनों ही मैसेजिंग ऐप्स में यूजरनेम सिस्टम है. एक रिपोर्ट में कहा गया है कि सूत्रों के मुताबिक, सरकार ने इन दोनों मैसेजिंग प्लेटफॉर्म से पूछा है कि उनके यहां पहले से मौजूद यूजरनेम फीचर के जरिए होने वाली ठगी और किसी दूसरे की पहचान बनाकर लोगों को धोखा देने जैसे मामलों को रोकने के लिए क्या कदम उठाए गए हैं। सूत्रों का कहना है कि टेलीग्राम को भेजे गए नोटिस में सरकार ने यह भी पूछा है कि आखिर उसे अपने प्लेटफॉर्म पर यूजरनेम फीचर जारी रखने की अनुमति क्यों दी जानी चाहिए। बुधवार को केंद्र सरकार ने वॉट्सऐप की पैरेंट कंपनी मेटा को नोटिस भेजा था. सरकार का कहना है कि वॉट्सऐप का नया यूजरनेम फीचर ऑनलाइन फ्रॉड, फिशिंग,...