सैफ अली खान को अफसोस अमृता सिंह के साथ नहीं चली शादी
मुंबई। सैफ अली खान ने करीना कपूर से पहले अमृता सिंह से शादी की थी। दोनों जब रिलेशन में थे तब अमृता जहां स्टार थीं, वहीं सैफ अपना करियर राइजिंग स्टार थे। सैफ और अमृता का जब तलाक हुआ तब दोनों के बीच कड़वाहट थी, लेकिन अब सैफ ने हाल ही में अमृता की तारीफ की है। उन्होंने कहा कि अमृता का उनकी लाइफ में बड़ा कॉन्ट्रिब्यूशन रहा है। सैफ ने यह भी कहा कि भले ही उनकी शादी चली नहीं, लेकिन दोनों बच्चों के पिता बनने को लेकर वह खुश थे।अमृता मेरी लाइफ में महत्वपूर्ण रही हैं
सैफ ने कहा, ‘मैंने काफी चीजें बोली हैं इसके बारे में और जाहिर सी बात है कि 21 साल काफी छोटी उम्र है और चीजें बदल जाती हैं। हमें पता था कि चीजें चलेंगी नहीं, लेकिन हमारे 2 प्यारे बच्चे हैं। मुझे नहीं पता मैंने कभी पहले ऐसा कहा हो, लेकिन अमृता मेरी लाइफ में काफी महत्वपूर्ण रही हैं। उन्होंने मुझे समझा है फिल्म इंडस्ट्री में मेरे नजरिए को...









