खजुराहो एयरपोर्ट देशभर में टॉप पर, भोपाल का राजाभोज एयरपोर्ट तीसरे स्थान पर
भोपाल। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के खजुराहो एयरपोर्ट (Khajuraho Airport) ने एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (AAI) के इस साल के नेशनल कस्टमर सैटिस्फैक्शन रैंकिंग (National Customer Satisfaction Survey Ranking) में देशभर में पहला स्थान हासिल किया है. वहीं, भोपाल स्थित राजा भोज एयरपोर्ट (Raja Bhoj Airport) ने तीसरा स्थान प्राप्त किया है. यात्री सुविधाओं, साफ-सफाई, सुरक्षा व्यवस्था और सेवा गुणवत्ता के मामले में दोनों एयरपोर्ट का शीर्ष स्थानों पर पहुंचना मध्य प्रदेश के लिए बड़ी उपलब्धि है।
खजुराहो एयरपोर्ट के डायरेक्टर संतोष सिंह ने इस उपलब्धि पर खुशी जताते हुए कहा कि यह पूरी टीम की कड़ी मेहनत, यात्रियों के भरोसे और बेहतर सेवाएं देने की निरंतर प्रतिबद्धता का परिणाम है. उन्होंने कहा कि एयरपोर्ट मैनेजमेंट का उद्देश्य यात्रियों को विश्वस्तरीय सुविधाएं उपलब्ध कराना और भविष्य में सेवा की गुणवत्ता क...









