बॉक्स ऑफिस पर फीका पड़ा ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ का जादू
वरुण धवन और जाह्नवी कपूर की फिल्म 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' का बॉक्स ऑफिस पर संघर्ष लगातार जारी है। शशांक खेतान के निर्देशन में बनी यह फिल्म 2 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। हैरानी की बात यह है कि सिर्फ एक हफ्ते में ही फिल्म के कारोबार में भारी गिरावट दर्ज की गई है। करीब 80 करोड़ रुपये के बजट में बनी यह फिल्म अब तक अपनी लागत भी नहीं निकाल पाई है। 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' के सातवें दिन की कमाई की रिपोर्ट सामने आ चुकी है।
सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' ने रिलीज के सातवें दिन 2.25 करोड़ रुपये का कारोबार किया। इससे पहले छठे दिन 3.25 करोड़, पांचवें दिन 3.25 करोड़, चौथे दिन 7.75 करोड़, तीसरे दिन 7.5 करोड़, दूसरे दिन 5.5 करोड़ और पहले दिन 9.25 करोड़ रुपये की कमाई हुई थी। इस तरह फिल्म का कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 38.75 करोड़ रुपये पहुंच चुका है। ह...









