डी-मार्ट की दूसरी तिमाही में मजबूत प्रदर्शन, मुनाफा 3.8 फीसदी बढ़कर पहुंचा 685 करोड़ रुपये, आठ नए स्टोर से नेटवर्क हुआ 432 तक
Uncategorized
नई दिल्ली, 11 अक्टूबर।देश की अग्रणी खुदरा श्रृंखला डी-मार्ट (D-Mart) की मूल कंपनी एवेन्यू सुपरमार्ट्स लिमिटेड ने चालू वित्त वर्ष 2025-26 की दूसरी तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं। कंपनी ने बताया कि जुलाई से सितंबर 2025 के दौरान उसका एकीकृत शुद्ध लाभ 3.85 फीसदी बढ़कर 684.85 करोड़ रुपये हो गया है। इससे पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में कंपनी ने 659.44 करोड़ रुपये का लाभ दर्ज किया था।
एवेन्यू सुपरमार्ट्स ने शेयर बाजार को दी गई जानकारी में बताया कि कंपनी का परिचालन राजस्व 15.45 फीसदी की वृद्धि के साथ 16,676.30 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में यह 14,444.50 करोड़ रुपये था। कंपनी का कहना है कि बिक्री में यह वृद्धि उपभोक्ता मांग में स्थिर सुधार और स्टोर विस्तार रणनीति के सफल क्रियान्वयन के कारण हुई है।
कंपनी के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) नामित अंशुल असावा न...









