Friday, March 6खबर जो असर करे |
Shadow

Author: admin

एफ़आईआर पर 10 नवम्बर तक कोई कार्रवाई नहीं, भाजपा नेता अर्जुन सिंह को हाई कोर्ट से राहत

एफ़आईआर पर 10 नवम्बर तक कोई कार्रवाई नहीं, भाजपा नेता अर्जुन सिंह को हाई कोर्ट से राहत

Uncategorized
कोलकाता, 14 अक्टूबर (हि.स.)। भाजपा नेता और पूर्व सांसद अर्जुन सिंह को मंगलवार को कलकत्ता हाई कोर्ट से अंतरिम राहत मिली है। न्यायमूर्ति शम्पा दत्त पाल की पीठ ने उनके खिलाफ दर्ज कई एफ़आईआरों पर 10 नवम्बर तक किसी भी तरह की कार्रवाई पर रोक लगाने का निर्देश दिया है। अदालत में इस मामले पर लम्बी सुनवाई के बाद यह आदेश पारित किया गया। अर्जुन सिंह ने हाल ही में अपने खिलाफ दर्ज एफ़आईआरों को चुनौती देते हुए हाई कोर्ट का दरवाज़ा खटखटाया था। तृणमूल कांग्रेस सांसद पार्थ भौमिक द्वारा यह आरोप लगाए जाने के बाद कि अर्जुन सिंह मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की हत्या की साजिश रच रहे हैं। इसके अतिरिक्त, सिंह के उस बयान ने भी राजनीतिक हलचल तेज़ कर दी जिसमें उन्होंने कहा था कि नेपाल की तरह बंगाल में भी भ्रष्टाचार के खिलाफ जनआंदोलन की आवश्यकता है। इन बयानों के बाद अर्जुन सिंह के खिलाफ 10 से अधिक एफ़आईआर दर्ज की गईं। ब...
वेनेजुएला ने नॉर्वे और ऑस्ट्रेलिया में अपनी दूतावासें बंद करने का किया ऐलान

वेनेजुएला ने नॉर्वे और ऑस्ट्रेलिया में अपनी दूतावासें बंद करने का किया ऐलान

Uncategorized
काराकास, 13 अक्टूबर (हि.स.)। वेनेजुएला की सरकार ने सोमवार को घोषणा की है कि वह नॉर्वे और ऑस्ट्रेलिया में अपने दूतावास को बंद करेगी। इसके स्थान पर बुर्किना फासो और जिम्बाब्वे में नए दूतावास खोले जाएंगे। यह कदम अमेरिकी तनावों के बढ़ने के बाद वेनेजुएला के विदेश सेवा ढांचे के पुनर्गठन का हिस्सा है। राष्ट्रपति निकोलस मादुरो की सरकार ने एक बयान में कहा कि यह बंदी “संसाधनों के रणनीतिक पुनःआवंटन” का हिस्सा है। उन्होंने यह भी कहा कि नॉर्वे और ऑस्ट्रेलिया में रहने वाले वेनेजुएला नागरिकों के लिए वाणिज्यिक सेवाएं अन्य कूटनीतिक मिशनों के माध्यम से प्रदान की जाएंगी, जिसके विवरण आने वाले दिनों में साझा किए जाएंगे। काराकास ने कहा कि बुर्किना फासो और जिम्बाब्वे में नई दूतावासें “दो बहन राष्ट्रों में खोली जाएंगी, जो उपनिवेशवाद के खिलाफ और प्रभुत्ववादी दबावों के खिलाफ संघर्ष में रणनीतिक सहयोगी हैं।” ये...
मप्र के रतलाम में मिला दुर्लभ जीव पैंगोलिन, वन विभाग ने किया रेस्क्यू

मप्र के रतलाम में मिला दुर्लभ जीव पैंगोलिन, वन विभाग ने किया रेस्क्यू

मध्य प्रदेश, राज्य
रतलाम, 13 अक्टूबर (हि.स.)। मध्य प्रदेश के रतलाम जिले में स्थित ग्राम सिमलावदा में सोमवार को दुर्लभ जीव पैंगोलिन मिला है। ग्रामीणों की सूचना पर वन विभाग की टीम गांव पहुंची और पैंगोलिन को रेस्क्यू किया। उसे पिंजरे में बंद कर वन विभाग कार्यालय लाया गया है। बताया गया है कि ग्रामीण दूलेसिंह दायमा के मकान में रविवार रात को पैंगोलिन दिखाई दिया था। तब ग्रामीण ने उसे बिना नुकसान पहुंचाए शौचालय में बंद कर दिया था। सुबह रतलाम जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि विशाल जायसवाल जो कि गांव सिमलावदा के ही निवासी है, उन्हें सूचना दी। जब गांव में इस जीव के होने की जानकारी मिली तो ग्रामीण इसे देखने पहुंचे। इसके बाद वन विभाग को सूचना दी। वन विभाग की टीम ने दायमा के घर में शौचालय में पैंगोलिन को रेस्क्यू कर पिंजरे में कैद किया। वन विभाग रतलाम परिक्षेत्र के सहायक सुखसिंह डांगी ने बताया कि ग्रामीणों की सूचना पर जाक...
सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की वोट चोरी मामले की एसआईटी जांच संबंधी याचिका

सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की वोट चोरी मामले की एसआईटी जांच संबंधी याचिका

Uncategorized
नई दिल्ली, 13 अक्टूबर (हि.स.)। सुप्रीम कोर्ट ने विपक्ष के नेता राहुल गांधी की ओर से वोट चोरी के आरोप लगाने के मामले की एसआईटी जांच की मांग करने वाली याचिका खारिज कर दी है। जस्टिस सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली बेंच ने याचिकाकर्ता से कहा कि आप अपनी याचिका निर्वाचन आयोग के पास लेकर जाइए, जनहित याचिका के रुप में कोर्ट मत आइए। याचिका रोहित पांडेय ने दायर की थी। याचिका में कहा गया था कि याचिकाकर्ता ने स्वयं राहुल गांधी के आरोपों की पुष्टि की है और प्रथम दृष्टया पर्याप्त साक्ष्य पाया है। याचिका में आरोपों की जांच के लिए पूर्व जज की अध्यक्षता में एसआईटी के गठन की मांग की गई थी। याचिका में मांग की गई थी कि कोर्ट के निर्देशों का पालन होने और वोटर लिस्ट का स्वतंत्र आडिट पूरा होने तक वोटर लिस्ट में कोई और संशोधन या अंतिम रुप देने का काम नहीं किया जाए। याचिका में कहा गया था कि राहुल गांधी ने 7 ...
उच्च न्यायालय ने ग्राम सभा भूमि के अतिक्रमण पर राज्यव्यापी कार्रवाई का दिया आदेश

उच्च न्यायालय ने ग्राम सभा भूमि के अतिक्रमण पर राज्यव्यापी कार्रवाई का दिया आदेश

Uncategorized
--कहा, निष्क्रियता के लिए प्रधानों, लेखपालों और तहसीलदारों के खिलाफ कार्रवाई की जाय प्रयागराज, 13 अक्टूबर (हि.स.)। तालाबों, चरागाहों और अन्य सार्वजनिक उपयोगिता की सम्पत्तियों पर बड़े पैमाने पर अतिक्रमण को समाप्त करने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण आदेश में इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने पूरे उत्तर प्रदेश में कड़ी कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। इस आदेश में कहा गया है कि ग्राम सभा की भूमि पर अतिक्रमण की सूचना देने या उसे हटाने में प्रधानों, लेखपालों और राजस्व अधिकारियों की निष्क्रियता आपराधिक विश्वासघात के समान है। न्यायमूर्ति प्रवीण कुमार गिरि की एकल पीठ ने अपने 24 पृष्ठ के आदेश में न केवल 90 दिनों के भीतर राज्य भर में सार्वजनिक भूमि या सार्वजनिक उपयोगिता के प्रयोजनों के लिए आरक्षित भूमि पर अतिक्रमण हटाने का निर्देश दिया है, बल्कि कानून के अनुसार कार्य करने में विफल रहने वाले अधिकारियों...
आईआरसीटीसी मामले में लालू, राबड़ी देवी और तेजस्वी यादव के खिलाफ आरोप तय

आईआरसीटीसी मामले में लालू, राबड़ी देवी और तेजस्वी यादव के खिलाफ आरोप तय

Uncategorized
नई दिल्ली, 13 अक्टूबर (हि.स.)। दिल्ली के राऊज एवेन्यू कोर्ट ने रेलवे टेंडर घोटाला मामले के आरोपितों लालू यादव, राबड़ी देवी और तेजस्वी यादव के खिलाफ आरोप तय कर दिया है। स्पेशल जज विशाल गोगने ने आरोप तय करने का आदेश दिया। सुनवाई के दौरान साेमवार काे लालू यादव, राबड़ी देवी और तेजस्वी यादव कोर्ट में पेश हुए। कोर्ट के पूछे जाने पर तीनों ने कहा कि वो निर्दोष हैं और ट्रायल का सामना करेंगे। उसके बाद कोर्ट ने तीनों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 428, 120बी और भ्रष्टाचार निरोधक कानून की धारा 13(2) के तहत आरोप तय करने का आदेश दिया। कोर्ट ने 29 मई को आरोपितों के खिलाफ आरोप तय करने के मामले पर फैसला सुरक्षित रख लिया था। सुनवाई के दौरान लालू यादव की ओर से पेश वकील मनिंदर सिंह ने कहा था कि अभियोजन चलाने के लिए कोई साक्ष्य नहीं है, ऐसे में अनुमति की वैधता सवालों के घेरे में है। उन्होंने कहा ...
कोलकाता लॉ कॉलेज गैंगरेप केस में पहली जमानत, चार महीने बाद जेल से रिहा हुआ सुरक्षा गार्ड

कोलकाता लॉ कॉलेज गैंगरेप केस में पहली जमानत, चार महीने बाद जेल से रिहा हुआ सुरक्षा गार्ड

Uncategorized
कोलकाता, 13 अक्टूबर (हि. स.)। कसबा स्थित सरकारी लॉ कॉलेज में छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म मामले में सोमवार को अदालत ने पहली बार किसी आरोपित को जमानत दी है। चार महीने बाद कॉलेज के सुरक्षा गार्ड पिनाकी बनर्जी को अलीपुर अदालत ने सशर्त जमानत प्रदान की। वहीं, मुख्य आरोपित मनोजीत मिश्रा, जैब अहमद और प्रमित मुखर्जी अब भी जेल में बंद हैं। यह घटना गत 25 जून की है, जब कसबा के एक सरकारी लॉ कॉलेज की छात्रा के साथ कॉलेज परिसर में ही सामूहिक दुष्कर्म किया गया था। पीड़िता ने दो दिन बाद यानी 27 जून को कसबा थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। इसके बाद पुलिस ने कॉलेज के पूर्व छात्र और अनुबंधित कर्मचारी मनोजीत मिश्रा, उसके दो सहयोगियों और कॉलेज के सुरक्षा गार्ड पिनाकी बनर्जी को गिरफ्तार किया था। पीड़िता का आरोप था कि घटना के दिन कॉलेज का मुख्य द्वार बंद कर दिया गया और उसे गार्ड रूम में ले जाकर हॉकी स्टिक स...
दिल्ली टेस्ट : चौथे दिन का खेल खत्म, भारत जीत से 58 रन दूर

दिल्ली टेस्ट : चौथे दिन का खेल खत्म, भारत जीत से 58 रन दूर

Uncategorized
नई दिल्ली, 13 अक्टूबर (हि.स.)। भारत और वेस्टइंडीज के बीच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के चौथे दिन का खेल खत्म हो गया है। भारतीय टीम ने दूसरी पारी में एक विकेट खोकर 63 रन बना लिए हैं। भारत को जीत के लिए अब महज 58 रन की जरूरत है। साई सुदर्शन 30 और केएल राहुल 25 रन बनाकर नाबाद हैं। मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने अपनी पहली पारी पांच विकेट पर 518 रन बनाकर घोषित की थी। जवाब में वेस्टइंडीज की पहली पारी 248 रन पर सिमट गई थी। इससे भारतीय टीम ने 270 रन की बढ़त लेने के बाद वेस्टइंंडीज की टीम को फॉलोऑन खेलने दिया। वेस्टइंंडीज ने फॉलोऑन खेलते हुए अपनी दूसरी पारी में 390 रन बनाए। इससे वेस्टइंडीज की कुल बढ़त 120 रन की हुई और भारत को जीत के लिए 121 रन का लक्ष्य मिला। इसके जवाब में अपनी दूसरी पारी में भारतीय टीम ने सोमवार को चौथे दिन एक वि...
बाढ़ पीड़ितों के लिए आगे आया संत समाज, ‘सनातन क्रिकेट लीग’ में धर्म, सेवा और खेल का होगा संगम

बाढ़ पीड़ितों के लिए आगे आया संत समाज, ‘सनातन क्रिकेट लीग’ में धर्म, सेवा और खेल का होगा संगम

Uncategorized
नई दिल्ली, 13 अक्टूबर (हि.स.)। उत्तर भारत में आई भीषण बाढ़ से प्रभावित परिवारों की सहायता के लिए अब सामाजिक और धार्मिक संस्थाएं भी आगे आ रही हैं। इसी कड़ी में सनातन न्यास फाउंडेशन द्वारा एक विशेष आयोजन ‘सनातन क्रिकेट लीग (एससीएल)’ का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन 18 अक्टूबर 2025 को सुबह 9:30 बजे, नई दिल्ली के करनैल सिंह स्टेडियम, पहाड़गंज में होगा। इस आयोजन से जुटाई गई धनराशि बाढ़ पीड़ितों की सहायता के लिए समर्पित की जाएगी। इस वर्ष हिमाचल प्रदेश, पंजाब और उत्तराखंड में सामान्य से कई गुना अधिक बारिश के कारण हजारों परिवार प्रभावित हुए हैं। कई परिवारों के घर, रोज़मर्रा की ज़रूरत की वस्तुएं और आजीविका के साधन नष्ट हो गए हैं। सैकड़ों लोग आज भी राहत शिविरों में रहकर पुनर्वास की कोशिश कर रहे हैं। इस स्थिति में हर वर्ग का सहयोग अहम है। इसी उद्देश्य से यह विशेष लीग आयोजित की जा रही है। ...
दिल्ली में आईओए ने 2024 पेरिस ओलिंपिक पदक विजेताओं का किया सम्मान

दिल्ली में आईओए ने 2024 पेरिस ओलिंपिक पदक विजेताओं का किया सम्मान

Uncategorized
नई दिल्ली, 13 अक्टूबर (हि.स.)। भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) ने सोमवार को दिल्ली के ताज मन सिंह होटल में 2024 पेरिस ओलिंपिक में पदक जीतने वाले भारतीय खिलाड़ियों का विशेष सम्मान समारोह आयोजित किया। इस कार्यक्रम में आईओए की अध्यक्ष डॉ पी.टी. उषा, युवा एवं खेल मंत्री डॉ मनसुख मंडाविया, वरिष्ठ सरकारी अधिकारी, प्रायोजक और खेल जगत की प्रमुख हस्तियां उपस्थित रहीं। समारोह में भारत के उन खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया, जिन्होंने पेरिस 2024 ओलिंपिक में देश का नाम गर्व के साथ रोशन किया। इस बार भारत ने ओलिंपिक में कुल छह पदक जीते, जिनमें एक रजत और पांच कांस्य रहा। जैवलिन थ्रो में नेराज चोपड़ा ने टोक्यो ओलिंपिक की सफलता को दोहराते हुए रजत पदक जीता, जबकि निशानेबाज मनु भाकर ने महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल में और मिश्रित टीम इवेंट में सरबजोत सिंह के साथ दो कांस्य पदक अपने नाम किए। शूटर स्वप्निल कुस...