Monday, October 26खबर जो असर करे |
Shadow

Tag: Social Justice

जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी ने किया संगठन विस्तार, अवैध रेत उत्खनन पर आंदोलन की चेतावनी

जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी ने किया संगठन विस्तार, अवैध रेत उत्खनन पर आंदोलन की चेतावनी

छत्तीसगढ़, राज्य
धमतरी, 25 अक्टूबर (प्रेस ब्यूरो)। आज रविवार दोपहर को ग्राम अछोटा में जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी के प्रतिनिधियों ने एक बड़ी बैठक आयोजित की। बैठक का मुख्य उद्देश्य संगठन का विस्तार था, जिसके तहत सदस्यता अभियान चलाया गया और नए कार्यकर्ताओं को पार्टी में शामिल होने के लिए प्रेरित किया गया। इस दौरान, पार्टी के प्रमुख सदस्यों ने विभिन्न पदों पर जिम्मेदारियाँ सौंपीं। विकास देवांगन को जिला महासचिव, ताम्रध्वज सेन को खंड सचिव तथा तेंदुकोन्हा के योगेश्वर कोर्राम को भी खंड सचिव नियुक्त किया गया। बैठक में स्थानीय स्तर पर चल रहे अवैध रेत उत्खनन और उसके परिवहन के खिलाफ एक बड़े आंदोलन का आरम्भ करने का निर्णय लिया गया। पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष निखिलेश देवान साहू ने बताया कि क्षेत्र में कलेक्टर के निर्देशों की अनदेखी करते हुए चेन माउंटेन मशीनों द्वारा रेत का उत्खनन किया जा रहा है। उनका दावा है कि इससे स...