Friday, March 6खबर जो असर करे |
Shadow

Tag: Rice Purchase

रायपुर : कांग्रेस पार्टी अपने मूल कार्य में लगी, धान खरीद पर फैला रही भ्रम : उप मुख्यमंत्री साव

रायपुर : कांग्रेस पार्टी अपने मूल कार्य में लगी, धान खरीद पर फैला रही भ्रम : उप मुख्यमंत्री साव

छत्तीसगढ़, राज्य
रायपुर, 15 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने आज गुरुवार को नवा रायपुर, अटल नगर स्थित शासकीय कार्यालय में पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि कांग्रेस धान खरीद को लेकर लगातार भ्रम फैलाने का काम कर रही है। जबकि सच्चाई यह है कि राज्य सरकार किसानों से नियमित रूप से धान की खरीद कर रही है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने स्पष्ट कर दिया है कि सभी पात्र किसानों से पात्रता अनुसार एक-एक दाना धान खरीदा जाएगा। किसानों को किसी भी प्रकार के संशय में पड़ने की आवश्यकता नहीं है। यह किसान हितैषी सरकार है, जबकि कांग्रेस सरकार ने किसानों को ठगने और धोखा देने का काम किया है। उप मुख्यमंत्री साव ने कहा कि साय सरकार में अब बस्तर बदल रहा है। बस्तर ओलंपिक में रिकॉर्ड संख्या में युवाओं ने पंजीयन कराया। कई गांवों और बूथों में पहली बार मतदान हुआ तथा अनेक गांवों में पहली बार राष्ट्रीय ध्वज ...