जयपुर में सेना दिवस परेड की पहली फुल ड्रेस रिहर्सल, आधुनिक हथियारों और स्वदेशी डॉग्स ने खींचा ध्यान
जयपुर, 09 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)।
लेखक: LN Star News
जयपुर में पहली बार आर्मी एरिया से बाहर आयोजित हो रही सेना दिवस परेड की पहली फुल ड्रेस रिहर्सल हाल ही में शुक्रवार को आयोजित की गई। जगतपुरा स्थित महल रोड पर हुई इस रिहर्सल से पहले सेना के बैंड ने आकर्षक प्रदर्शन किया, जबकि पूरे अभ्यास के दौरान भारतीय सेना की विभिन्न शक्तियों, आधुनिक तकनीक और स्वदेशी क्षमताओं का प्रभावशाली प्रदर्शन देखने को मिला।
रिहर्सल की शुरुआत गैलेंट्री अवॉर्ड से सम्मानित अधिकारियों द्वारा परेड कमांडर को सलामी देने के साथ हुई। अशोक चक्र, परमवीर चक्र और महावीर चक्र जैसे सर्वोच्च सम्मानों से अलंकृत अधिकारियों ने परेड का नेतृत्व किया। इसके बाद आर्मी बैंड और घुड़सवार टुकड़ी ने कदमताल करते हुए शानदार प्रदर्शन किया। इस फुल ड्रेस रिहर्सल में सेना की आधुनिक मिसाइलें, मशीनगन, हथियार, टैंक और सैन्य वाहन प्रदर्शित किए गए। विशेष रू...
