Sunday, October 25खबर जो असर करे |
Shadow

Tag: Political News

मकोका मामले में दो आरोपियों के आरोप तय करने पर दलीलें पूरी

मकोका मामले में दो आरोपियों के आरोप तय करने पर दलीलें पूरी

कानून
नई दिल्ली, 17 अक्टूबर (प्रेस ब्यूरो)। राऊज एवेन्यू कोर्ट में आज आम आदमी पार्टी (आआपा) नेता नरेश बाल्यान से जुड़े मकोका मामले में दो आरोपित विकास गहलोत और विनीता की ओर से आरोप तय करने पर दलीलें पूरी कर ली गईं। विशेष जज प्रशांत कुमार ने आरोपित मनोज यादव उर्फ़ कैरा की ओर से दलीलें रखने की तिथि 5 नवंबर निर्धारित की। सुनवाई के दौरान विकास गहलोत और विनीता के वकील तंजीम हुसैन एवं मोहित चड्ढा ने दोनों पक्षों की दलीलें प्रस्तुत कीं; लंच से पहले और बाद दोनों सत्रों में। मनोज यादव की ओर से वकील चिराग मदान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बताया कि वह दिल्ली के बाहर हैं, इसलिए कोर्ट में व्यक्तिगत रूप से उपस्थित नहीं हो सकते। इसके बाद कोर्ट ने उन्हें दलीलें रखने के लिए 5 नवंबर का आदेश दिया। 16 अक्टूबर को नरेश बाल्यान की ओर से वरिष्ठ वकील रेबेका जॉन ने दलीलें पेश कीं और दस हजार रुपये का जुर्मान...
रायपुर : कांग्रेस पार्टी अपने मूल कार्य में लगी, धान खरीद पर फैला रही भ्रम : उप मुख्यमंत्री साव

रायपुर : कांग्रेस पार्टी अपने मूल कार्य में लगी, धान खरीद पर फैला रही भ्रम : उप मुख्यमंत्री साव

छत्तीसगढ़, राज्य
रायपुर, 15 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने आज गुरुवार को नवा रायपुर, अटल नगर स्थित शासकीय कार्यालय में पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि कांग्रेस धान खरीद को लेकर लगातार भ्रम फैलाने का काम कर रही है। जबकि सच्चाई यह है कि राज्य सरकार किसानों से नियमित रूप से धान की खरीद कर रही है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने स्पष्ट कर दिया है कि सभी पात्र किसानों से पात्रता अनुसार एक-एक दाना धान खरीदा जाएगा। किसानों को किसी भी प्रकार के संशय में पड़ने की आवश्यकता नहीं है। यह किसान हितैषी सरकार है, जबकि कांग्रेस सरकार ने किसानों को ठगने और धोखा देने का काम किया है। उप मुख्यमंत्री साव ने कहा कि साय सरकार में अब बस्तर बदल रहा है। बस्तर ओलंपिक में रिकॉर्ड संख्या में युवाओं ने पंजीयन कराया। कई गांवों और बूथों में पहली बार मतदान हुआ तथा अनेक गांवों में पहली बार राष्ट्रीय ध्वज ...
नेपाली कांग्रेस विभाजन की ओर, विशेष महाधिवेशन में होगा नए नेतृत्व का चयन

नेपाली कांग्रेस विभाजन की ओर, विशेष महाधिवेशन में होगा नए नेतृत्व का चयन

अंतरराष्ट्रीय
काठमांडू, 14 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। शेर बहादुर देउवा के नेपाली कांग्रेस का कार्यकारी अध्यक्ष पद छोड़ने से इनकार किए जाने के बाद पार्टी विभाजन की ओर बढ़ रही है। नेपाली कांग्रेस के विशेष महाधिवेशन में नए नेतृत्व का चयन किया जाना तय माना जा रहा है। सोमवार से लगातार चली आ रही चर्चाएं आज सुबह तक भी नेतृत्व के विवाद पर सहमति में नहीं बदल सकीं, जिसके चलते कांग्रेस औपचारिक रूप से विभाजन की ओर उन्मुख हो गई है। कार्यकारी अध्यक्ष शेर बहादुर देउवा और महामंत्रियों गगन थापा व विश्वप्रकाश शर्मा के बीच आज सुबह हुई बैठक भी किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंच सकी। इसके बाद भृकुटीमंडप में निर्वाचन कार्यक्रमों को आगे बढ़ा दिया गया है। उधर, देउवा पक्ष ने केंद्रीय कार्यसमिति की बैठक करके महामंत्रियों के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी भी शुरू कर दी है। देउवा पक्ष ने केंद्रीय कार्यसमिति की आपात बैठक बुलाई है। महामंत्रियों...
दिल्ली में तृणमूल सांसदों के साथ व्यवहार शर्मनाक और अस्वीकार्य : ममता बनर्जी

दिल्ली में तृणमूल सांसदों के साथ व्यवहार शर्मनाक और अस्वीकार्य : ममता बनर्जी

राष्ट्रीय
कोलकाता, 09 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। लेखक: LN Star News पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी ने शुक्रवार को दिल्ली में गृह मंत्रालय के कार्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन कर रहे पार्टी सांसदों के साथ किए गए व्यवहार की कड़ी निंदा की। उन्होंने इस घटना को “शर्मनाक और अस्वीकार्य” करार देते हुए कहा कि यह लोकतांत्रिक अधिकारों पर सीधा हमला है। शुक्रवार को दिल्ली में गृह मंत्रालय के बाहर तृणमूल कांग्रेस के कई सांसद केंद्र सरकार पर जांच एजेंसियों के कथित दुरुपयोग के विरोध में प्रदर्शन कर रहे थे, जब उन्हें हिरासत में लिया गया। इस घटना पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए, मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने अपने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट के जरिए अपना आक्रोश साझा किया। ममता बनर्जी ने अपने पोस्ट में लिखा कि लोकतांत्रिक अधिकार के तहत विरोध प्रदर्शन कर रहे निर्वाचित प्रतिनिधियों को सड़...