Saturday, March 7खबर जो असर करे |
Shadow

Tag: Player Discipline]

लिवरपूल की गोलकीपर पर नस्लभेदी टिप्पणी के मामले में एफए ने छह मैचों का प्रतिबंध लगाया

लिवरपूल की गोलकीपर पर नस्लभेदी टिप्पणी के मामले में एफए ने छह मैचों का प्रतिबंध लगाया

खेल
लंदन, 17 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। इंग्लैंड फुटबॉल एसोसिएशन (एफए) ने नस्लभेदी टिप्पणी के मामले में लिवरपूल की गोलकीपर राफाएला बॉर्गग्राफे पर छह मैचों का प्रतिबंध लगा दिया है। लिवरपूल के कोच गैरेथ टेलर ने शुक्रवार को इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि खिलाड़ी अपने प्रतिबंध के पांच मैच पहले ही भुगत चुकी हैं। ब्रिटिश मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सितंबर में एफए ने बॉर्गग्राफे के खिलाफ जांच शुरू की थी। उन पर आरोप था कि उन्होंने अपनी ही टीम की एक खिलाड़ी के खिलाफ आपत्तिजनक और भेदभावपूर्ण भाषा का इस्तेमाल किया था। हालांकि, उस खिलाड़ी की पहचान सार्वजनिक नहीं की गई। गैरेथ टेलर ने टॉटनहैम हॉटस्पर के खिलाफ रविवार को होने वाले विमेंस सुपर लीग (WSL) मुकाबले से पहले पत्रकारों से कहा, “इस मामले में अब एक अपडेट है। एफए ने अपनी विस्तृत जांच पूरी कर ली है और खिलाड़ी पर छह मैचों का प्रतिबंध लगाया गया है। यह प्र...