Saturday, March 7खबर जो असर करे |
Shadow

Tag: [Naxal

नक्सल गतिविधियों के समाप्त होने के बाद बस्तर में पर्यटकों की संख्या में अभूतपूर्व वृद्धि

नक्सल गतिविधियों के समाप्त होने के बाद बस्तर में पर्यटकों की संख्या में अभूतपूर्व वृद्धि

छत्तीसगढ़, राज्य
जगदलपुर, 17 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। छत्तीसगढ़ का बस्तर जिला जो कभी नक्सल हिंसा के लिए जाना जाता था, अब बदलती परिस्थितियों के साथ तेजी से विकास कर रहा है। नक्सल गतिविधियों में भारी गिरावट के परिणामस्वरूप, इस क्षेत्र में बीते चार महीने में 20 लाख से अधिक पर्यटक पहुंचे हैं। यह संख्या 2025-26 के दौरान बस्तर संभाग के सभी सात जिलों में पिछले सभी रिकॉर्ड तोड़ देती है। पर्यटन मंडल के अनुसार, सितंबर 2025 से अब तक, देश के विभिन्न राज्यों के साथ ही अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों ने भी बस्तर की ओर रुख किया है। पिछले 5 वर्षों में इस बार 7 लाख से ज्यादा पर्यटक अतिरिक्त आए हैं। 20 दिसंबर से 5 जनवरी के मध्य में ही 5 लाख से अधिक लोग यहाँ के विभिन्न पर्यटन केंद्रों का आनंद लेने पहुंचे हैं। बस्तर अब जंगलों, जलप्रपातों, आदिवासी संस्कृति और सुरक्षित वातावरण के लिए जाना जा रहा है, जिससे लोगों की सोच में बदलाव आ रहा है।...