Saturday, March 7खबर जो असर करे |
Shadow

Tag: Fire Incident

भाजपा ने कूचबिहार पुल हादसे को लेकर ममता सरकार पर साधा निशाना, एसआईटी जांच की मांग

भाजपा ने कूचबिहार पुल हादसे को लेकर ममता सरकार पर साधा निशाना, एसआईटी जांच की मांग

राष्ट्रीय
नई दिल्ली, 31 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने पश्चिम बंगाल के कूचबिहार में पुल गिरने की घटना समेत अन्य हादसों के लिए ममता सरकार को जिम्मेदार ठहराया है। भाजपा ने राज्य में व्याप्त भ्रष्टाचार के चलते इन घटनाओं की एसआईटी जांच कराने की मांग की है। भाजपा प्रवक्ता डॉ. गुरुप्रकाश पासवान ने शनिवार को पार्टी मुख्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में कहा कि पश्चिम बंगाल में कानून का कोई शासन न होने के कारण वहां रोज़ाना नई घटनाएं घटित हो रही हैं। सितलकुची में हाल ही में बना यह पुल ममता बनर्जी के शासन में विकसित हुई ‘कट मनी’ संस्कृति का भयानक प्रतीक है। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक धन की लूट, घटिया निर्माण और शून्य जवाबदेही के चलते आम लोगों को रोज़ अपनी जान जोखिम में डालना पड़ रहा है। यह विकास नहीं, बल्कि भ्रष्टाचार के द्वारा लाया गया पतन है। उन्होंने सुझाव दिया कि आगामी चुनाव में पश्...
डीईओ कार्यालय में आग की घटना, कई महत्वपूर्ण दस्तावेज जलकर हुए राख

डीईओ कार्यालय में आग की घटना, कई महत्वपूर्ण दस्तावेज जलकर हुए राख

छत्तीसगढ़, राज्य
रायपुर, 18 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। शनिवार देर रात शहर के जिला शिक्षा अधिकारी (डीईओ) कार्यालय में अचानक आग लग गई। आग मुख्य रूप से डॉक्यूमेंट स्टोर रूम में भड़की, जिससे वहां रखे कई महत्वपूर्ण दस्तावेज़ जलकर खाक हो गए। आग लगते ही आसपास के क्षेत्र में हड़कंप मच गया। फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर देर रात को काबू पाया गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, स्टोर रूम में रखे कई अहम फाइलें और दस्तावेज़ पूरी तरह नष्ट हो गए हैं। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। फायर ब्रिगेड ने घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी रविवार सुबह मौके पर पहुंचे और नुकसान का आकलन कर रहे हैं। सुरक्षा के मद्देनज़र आसपास की बिजली सप्लाई काट दी गई। यह हादसा शिक्षा विभाग के कामकाज पर असर डाल सकता है, क्योंकि कई महत्वपूर्ण रिकॉर्ड आग की चपेट में आ गए हैं।...