हिमाचल पथ परिवहन निगम की बस उत्तराखंड में खाई में गिरी, तीन की मौत और कई घायल
देहरादून, 03 फरवरी (प्रेस ब्यूरो)। हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले के चौपाल उपमंडल के नेरवा से सिरमौर जिला के पांवटा साहिब जा रही हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) की एक बस उत्तराखंड में एक गंभीर दुर्घटना का शिकार हो गई। यह हादसा आज सुबह उत्तराखंड के कालसी क्षेत्र में कुआनु, मीनाक रोड पर हुआ, जब बस ने एक अन्य वाहन को पास देते समय नियंत्रण खो दिया और गहरी खाई में गिर गई। इस दुर्घटना में तीन यात्रियों की मौत हो गई, जबकि 31 अन्य यात्री घायल हैं। हादसा हिमाचल और उत्तराखंड की सीमाओं के करीब हुआ है।
दुर्घटनाग्रस्त बस एचआरटीसी के नेरवा डिपो की है, जिसका नंबर एचपी-66ए-2588 है। बस में कुल 34 यात्री सवार थे। यह बस समय पर नेरवा से पांवटा साहिब के लिए रवाना हुई थी। चालक दिनेश शर्मा और परिचालक जगदीश चंद ने यात्रियों की सुरक्षा का ध्यान रखते हुए यात्रा की थी। एचआरटीसी के एक अधिकारी ने हादसे की पुष्टि की ह...

