Sunday, October 25खबर जो असर करे |
Shadow

Tag: हत्या की कोशिश

जमीन विवाद में पड़ोसी ने 77 साल के वृद्ध पर चाकू से घातक हमला, आरोपी को गिरफ्तार

जमीन विवाद में पड़ोसी ने 77 साल के वृद्ध पर चाकू से घातक हमला, आरोपी को गिरफ्तार

अपराध
रायगढ़, 17 अक्टूबर (प्रेस ब्यूरो)। जिले के थाने चक्रधरनगर के अंतर्गत ग्राम बड़े रेगड़ा में जमीन के विवाद को लेकर पड़ोसियों के बीच हिंसक घटना घटी। लंबे समय से चल रहे विवाद में एक पड़ोसी ने 77 वर्षीयर मनधर यादव के गले पर धारदार चाकू वार करके उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया। इस पर चक्रधरनगर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी नत्थूलाल अगरिया को गिरफ्तार कर आज शनिवार को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया। पुलिस के अनुसार, 15 अक्टूबर को डायल 112 रायनो को ग्राम बड़े रेगड़ा में नत्थूलाल अगरिया द्वारा मनधर यादव के गले पर चाकू वार करने की सूचना मिली। सूचना प्राप्त होते ही डायल 112 की टीम मौके पर पहुँची और घायल को उपचार के लिये मेडिकल कॉलेज रायगढ़ में भर्ती कराया गया। अस्पताल से जानकारी मिलने पर थाने प्रभारी इंस्पेक्टर राकेश मिश्रा ने प्रधान आरक्षक मोहम्मद दिलदार कुरैशी को मेडिकल कॉलेज भेजा, जहाँ घा...

यमुनानगर: फैक्ट्री इलेक्ट्रीशियन पर जानलेवा हमला, ठेकेदार नामजद

अपराध
यमुनानगर, 12 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। यमुनानगर जिले के गांव साबापुर में एक प्लाईबोर्ड फैक्ट्री में कार्यरत एक इलेक्ट्रीशियन पर ठेकेदार और उसके साथी द्वारा जानलेवा हमला किया गया। पीड़ित की पहचान राजिंद्र कुमार (44) के रूप में हुई है, जो गांव भूखड़ी के निवासी हैं। उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है कि घटना के समय वह फैक्ट्री में नाइट ड्यूटी पर थे। राजिंद्र ने बताया कि जब ठेकेदार अर्जुन द्वारा भेजे गए मजदूर अचानक काम छोड़कर चले गए, तो उन्होंने फैक्ट्री प्रबंधन को इसकी जानकारी दी। इसके बाद, ठेकेदार अर्जुन ने अपने कई साथियों के साथ मिलकर राजिंद्र पर हमला किया। शिकायत के अनुसार, अर्जुन ने उसे लकड़ी के डंडे से मारा और उसके अन्य साथी ने पंचनुमा हथियार तथा लोहे के कड़े से हमला किया। जान बचाने के प्रयास में राजिंद्र फैक्ट्री परिसर में पीलिंग के पास पहुंचे, लेकिन वहां भी आरोपियों ने उनकी बेरहमी ...