Saturday, March 7खबर जो असर करे |
Shadow

Tag: स्वास्थ्य समस्याएं

कर्नाटक के गदग जिले में लक्कुंडी के उत्खनन कार्य में तेजी

कर्नाटक के गदग जिले में लक्कुंडी के उत्खनन कार्य में तेजी

राष्ट्रीय
गदग (कर्नाटक), 01 फरवरी (प्रेस ब्यूरो)। कर्नाटक के गदग ज़िले के ऐतिहासिक लक्कुंडी गांव में चल रहा उत्खनन कार्य तेज़ी से जारी है। बीते 14 दिनों में यहां 50 से अधिक दुर्लभ पुरातात्विक अवशेषों की खोज की गई है, जिससे लक्कुंडी के ऐतिहासिक और पुरातात्विक महत्व को लेकर नई जानकारियां सामने आई हैं और इतिहास प्रेमियों में उत्सुकता बढ़ी है। गदग तालुक के लक्कुंडी गांव में स्थित कोटे वीरभद्रेश्वर मंदिर के सामने राज्य पुरातत्व विभाग के नेतृत्व में उत्खनन किया जा रहा है। इस दौरान शिल्प, पत्थर की संरचनाएं और अन्य प्राचीन वस्तुएं सामने आई हैं। विशेषज्ञों द्वारा इन अवशेषों का दस्तावेज़ीकरण और वैज्ञानिक अध्ययन किया जा रहा है। राज्य पुरातत्व विभाग के निदेशक शेजेश्वर ने उत्खनन स्थल का दौरा कर निरीक्षण किया। अधिकारियों ने बताया कि लक्कुंडी में पंच मंदिरों और पंच बावड़ियों की पहचान करने का महत्वाकांक्षी अभिय...