Friday, March 6खबर जो असर करे |
Shadow

Tag: सेना

बलोच लिबरेशन आर्मी ने नुश्की पर नियंत्रण बनाए रखा, मजीद ब्रिगेड के फिदायीन दंपति की मृत्यु

बलोच लिबरेशन आर्मी ने नुश्की पर नियंत्रण बनाए रखा, मजीद ब्रिगेड के फिदायीन दंपति की मृत्यु

अंतरराष्ट्रीय
क्वेटा, 03 फरवरी (प्रेस ब्यूरो)। पाकिस्तान के अशांत प्रांत बलोचिस्तान में सेना को विद्रोहियों से कड़ा मुकाबला करना पड़ रहा है। बलोच लिबरेशन आर्मी (बीएलए) ने दावा किया है कि नुश्की शहर से सेना को खदेड़ दिया है और शहर में अभी भी उसका नियंत्रण है। हाल ही में हुई एक लड़ाई में, बीएलए के मजीद ब्रिगेड के एक फिदायीन दंपति की मृत्यु हो गई। इस बीच, पाकिस्तान के रक्षामंत्री ने कहा है कि बीएलए के साथ कोई बातचीत नहीं होगी। द बलोचिस्तान पोस्ट की मंगलवार को प्रसारित रिपोर्ट के अनुसार, नुश्की अब भी बीएलए के नियंत्रण में है, जबकि जमीनी संचार सेवाएं बाधित हैं। इस लड़ाई में दर्जनों लोग मारे गए हैं। पाकिस्तान की सेना के हवाई हमलों के बावजूद, बलोच लड़ाके नुश्की पर अपना नियंत्रण बनाए हुए हैं। खारान के पास बीएलए के लड़ाकों ने पाकिस्तान की सेना के दो जमीनी हमलों को विफल कर दिया, जिसके बाद सेना को पीछे हटना पड़...
बर्नपुर गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने सेना में सिख युवाओं की घटती भागीदारी पर चिंता जताई, पीएम और गृह मंत्री को ई-मेल भेजा

बर्नपुर गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने सेना में सिख युवाओं की घटती भागीदारी पर चिंता जताई, पीएम और गृह मंत्री को ई-मेल भेजा

राष्ट्रीय
आसनसोल, 02 फ़रवरी (प्रेस ब्यूरो)। बर्नपुर गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने सेना में सिख युवाओं की घटती भागीदारी पर चिंता जताते हुए पश्चिम बर्दवान जिलाधारी के माध्यम से देश के प्रधानमंत्री, गृह मंत्री, और रक्षा मंत्री को ई-मेल कर त्वरित पहल करने की अपील की। कमेटी के सचिव सुरेन्द्र सिंह अत्तू ने बताया कि सिखों का सेना से गहरा नाता रहा है, और उन्होंने हमेशा गुरु परंपरा, बलिदान एवं देशप्रेम का परिचय दिया है। यह पत्र विरोध की भावना से नहीं बल्कि चिंता, आत्मनिरीक्षण, और रचनात्मक समाधान की उम्मीद के साथ लिखा गया है। हाल के दिनों में भारत सरकार, भारतीय सेना के वरिष्ठ अधिकारी और पूर्व सैनिक पंजाब के सिख युवाओं से भारतीय सेना में शामिल होने के लिए सार्वजनिक रूप से अपील करते देखे गए हैं। यह स्थिति एक गंभीर और परेशान करने वाला सवाल उठाती है। क्यों ऐसा समय आ गया है जब जिस समुदाय को कभी भारतीय सेना की ...
बलोचिस्तान में पाक सेना का अभियान समाप्त, 133 विद्रोही और 15 सुरक्षाकर्मी मारे गए

बलोचिस्तान में पाक सेना का अभियान समाप्त, 133 विद्रोही और 15 सुरक्षाकर्मी मारे गए

अंतरराष्ट्रीय
रावलपिंडी, 01 फरवरी (प्रेस ब्यूरो)। पाकिस्तान के सुरक्षा बलों का बलोचिस्तान में विद्रोहियों के खिलाफ अभियान समाप्त हो गया है। दो दिन चले इस अभियान में 133 विद्रोही और 15 सुरक्षाकर्मी मारे गए। पाकिस्तान सशस्त्र बलों (सेना, नौसेना और वायु सेना) के जनसंपर्क विभाग इंटर सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (आईएसपीआर) के मुख्यालय रावलपिंडी से जारी विज्ञप्ति में यह जानकारी दी गई। दुनिया न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, आईएसपीआर की विज्ञप्ति में कहा गया है कि इस अभियान के दौरान क्वेटा, मस्तुंग, नुश्की, दलबादिन, खारान, पंजगुर, टंप, ग्वादर और पसनी में विद्रोहियों की ताकत को कम करना था। आरोप लगाया गया है कि विद्रोहियों ने गत दिवस ग्वादर और खारान जिलों में जानबूझकर नागरिकों को निशाना बनाया। इस कार्रवाई में 18 लोग मारे गए। सुरक्षा बलों और कानून प्रवर्तन एजेंसियों ने इसके बाद विद्रोहियों के खिलाफ अभियान शुरू किया। वि...
महिला सेना पुलिस भर्ती रैली, 23 फरवरी को आयोजित

महिला सेना पुलिस भर्ती रैली, 23 फरवरी को आयोजित

छत्तीसगढ़, राज्य
रायपुर, 31 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। भारतीय सेना में महिलाओं की भागीदारी को सशक्त बनाने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए, सेना भर्ती कार्यालय, जबलपुर (मध्यप्रदेश) द्वारा महिला सेना पुलिस पद के लिए भर्ती रैली का आयोजन किया जा रहा है। यह भर्ती रैली 23 फरवरी को पुलिस ग्राउंड झिंझरी, कटनी (म.प्र.) में होगी, जिसमें छत्तीसगढ़ के सभी 33 जिलों की चयनित महिला अभ्यर्थी भाग लेंगी। महिला सेना पुलिस भर्ती प्रक्रिया के तहत भारतीय सेना द्वारा 30 जून 2025 से 10 जुलाई 2025 के बीच ऑनलाइन कॉमन एंट्रेंस एग्जाम (सीईई) आयोजित किया गया था। इस परीक्षा में सफल घोषित महिला उम्मीदवारों को ही भर्ती रैली में शारीरिक दक्षता परीक्षण, दस्तावेज प्रमाणन एवं अन्य चयन प्रक्रियाओं में सम्मिलित किया जाएगा। 24 फरवरी को पिछले स्थान पर होगी चिकित्सकीय जांच भर्ती रैली के दौरान शारीरिक दक्षता एवं दस्तावेज सत्यापन में सफल महिल...
मैन पोर्टेबल एंटी-टैंक गाइडेड मिसाइल ने फ्लाइट टेस्ट में लक्ष्य पर किया सटीक हमला

मैन पोर्टेबल एंटी-टैंक गाइडेड मिसाइल ने फ्लाइट टेस्ट में लक्ष्य पर किया सटीक हमला

राष्ट्रीय
नई दिल्ली, 12 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। भारतीय सेना के लिए तीसरी पीढ़ी की मैन पोर्टेबल एंटी-टैंक गाइडेड मिसाइल (एमपीएटीजीएम) ने हाल ही में उड़ान परीक्षण में अपनी प्रभावशीलता को सिद्ध किया है। इस परीक्षण का उद्देश्य एक डमी टैंक को लक्ष्य बनाना था, जिसे मिसाइल ने पूरी सटीकता के साथ नष्ट कर दिया। इस सफलता ने भारतीय सेना के लिए स्वदेश में विकसित एक पोर्टेबल गाइडेड मिसाइल प्रणाली हासिल करने का मार्ग प्रशस्त किया है। डीआरडीओ की हैदराबाद स्थित रक्षा अनुसंधान एवं विकास प्रयोगशाला ने महाराष्ट्र के अहिल्या नगर में स्थित केके रेंज में यह परीक्षण किया। इस मिसाइल में अत्याधुनिक तकनीक जैसे इमेजिंग इंफ्रारेड होमिंग सीकर, ऑल इलेक्ट्रिक कंट्रोल सिस्टम और टैंडम वारहेड जैसी विशेषताएँ शामिल हैं, जिन्हें विभिन्न डीआरडीओ के सहयोगी संस्थानों द्वारा विकसित किया गया है। डीआरडीओ की रिपोर्ट के अनुसार, यह नया सिस्टम ...