धमतरी जिले में अब 816 मतदान केंद्रों पर होगा मतदान, सात नए केंद्रों का सृजन
धमतरी, 05 नवंबर (प्रेस ब्यूरो)। आगामी चुनावों की तैयारी के तहत धमतरी जिले में मतदान केंद्रों के पुनर्गठन कार्य का समापन हो चुका है। भारत निर्वाचन आयोग की स्वीकृति मिलने के बाद अंतिम सूची जारी कर दी गई है, जिसमें कुल 816 मतदान केंद्रों का उल्लेख है। इस नई सूची में सात अतिरिक्त केंद्रों का सृजन किया गया है, जिससे पिछले आंकड़े में वृद्धि हुई है।
सूची के अनुसार विधानसभा क्षेत्र 56‑सिहावा (अजजा) में 267, विधानसभा क्षेत्र 57‑कुरूद में 263 और विधानसभा क्षेत्र 58‑धमतरी में 286 मतदान केंद्र निर्धारित किए गए हैं। पुनर्गठन के दौरान कुरूद विधानसभा क्षेत्र में चार नये केंद्र स्थापित किए गये और एक केंद्र का स्थल परिवर्तन तथा तीन केंद्रों की इमारतें बदली गईं। इसी प्रकार धमतरी विधानसभा क्षेत्र में तीन नये केंद्रों का सृजन हुआ, चार केंद्रों के नाम बदलें गये और दो केंद्रों के अनुभाग में भी परिवर्तन किया ...
