आधुनिक चिकित्सा से सांवरा जनजाति को स्वास्थ्य सेवाओं की मुख्यधारा में लाने की प्रेरक पहल
मुंगेली, 09 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। लेखक: LN Star News
मुंगेली जिले के दाऊकापा में एक निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें 142 सांवरा समुदाय के लोग शामिल हुए। यह शिविर आधुनिक चिकित्सा पद्धति के माध्यम से सांवरा जनजाति को स्वास्थ्य सेवाओं की मुख्यधारा से जोड़ने की दिशा में एक अनुकरणीय पहल है।
कलेक्टर कुंदन कुमार के निर्देशानुसार आयोजित इस शिविर में समुदाय के महिला-पुरुष, बुजुर्ग एवं बच्चों ने स्वास्थ्य परीक्षण कराया। सामान्य स्वास्थ्य परीक्षण में उच्च रक्तचाप के 12, मोतियाबिंद के 11, दाद-खाज-खुजली के 27, सर्दी-खांसी के 17, बॉडी पेन के 14, मधुमेह के 6, कमजोरी के 13, कान संक्रमण के 6, और कुपोषण के 2 मरीज पाए गए। सामान्य रोगियों का मौके पर इलाज किया गया, वहीं गंभीर मरीजों को जिला अस्पताल में इलाज की सलाह दी गई।
डॉ. मनीष बंजारा ने बताया कि यह शिविर केवल उपचार तक सीमित नहीं था, ...
