इंदौर में 13 वर्षीय बालक की हत्या, शव फ्लैट में पलंग के अंदर मिला
इंदौर, 01 फरवरी (प्रेस ब्यूरो)। मध्य प्रदेश के इंदौर शहर के श्रीनगर कांकड़ क्षेत्र में एक 13 वर्षीय बालक की नृशंस हत्या का मामला सामने आया है। बच्चे का शव शनिवार को उसके घर से लगभग 30 मीटर दूर एक अपार्टमेंट में पलंग के अंदर मिला। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि बच्चे की हत्या गला घोंटकर की गई थी और सिर पर ईंटें मारी गई थीं।
एमआईजी थाना प्रभारी सीबी सिंह के अनुसार, मृतक की पहचान श्रीनगर कांकड़ निवासी अली कादरी (13 वर्ष) पुत्र आफताब के रूप में हुई है। अली शुक्रवार की शाम लगभग 7:30 बजे घर के बाहर से लापता हो गया था। जब वह देर रात तक वापस नहीं लौटा, तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की और थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। सीसीटीवी फुटेज की जांच में पता चला कि अली दो युवकों के साथ जाता हुआ दिखाई दिया। इसके बाद शनिवार सुबह परिवार को इलाके में उसका खून...
