Saturday, March 7खबर जो असर करे |
Shadow

Tag: संत

राजिम कुंभ (कल्प): श्रद्धालुओं के लिए मंत्री राजेश अग्रवाल का आमंत्रण

राजिम कुंभ (कल्प): श्रद्धालुओं के लिए मंत्री राजेश अग्रवाल का आमंत्रण

छत्तीसगढ़, राज्य
रायपुर, 01 फरवरी (प्रेस ब्यूरो)। छत्तीसगढ़ की पावन धरती एक बार फिर आस्था और अध्यात्म के महासंगम का साक्षी बनने जा रही है। पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने प्रदेशवासियों सहित देशभर के श्रद्धालुओं को राजिम कुंभ (कल्प) में शामिल होने का आमंत्रण दिया है। उन्होंने कहा कि यह आयोजन छत्तीसगढ़ की पहचान, परंपरा और सांस्कृतिक धरोहर का प्रतीक है। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं से आग्रह किया कि वे अपने परिवार के साथ राजिम पहुँचकर इस दिव्य महापर्व के साक्षी बनें। यह दिव्य एवं भव्य आयोजन एक फरवरी से 15 फरवरी (माघ पूर्णिमा से महाशिवरात्रि) तक आयोजित होगा। महानदी, पैरी और सोंढूर नदियों के पवित्र त्रिवेणी संगम पर स्थित राजिम, छत्तीसगढ़ का प्रमुख धार्मिक तीर्थ स्थल है, जिसे “छत्तीसगढ़ का प्रयाग” भी कहा जाता है। हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी यहाँ संतों, महात्माओं, नागा सन्यासियों और लाखों श्रद्धालुओं का आगमन ...
रीवाः उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने बसामन मामा गौवंश वन विहार में ऋषि कुलम का किया भूमिपूजन

रीवाः उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने बसामन मामा गौवंश वन विहार में ऋषि कुलम का किया भूमिपूजन

मध्य प्रदेश, राज्य
रीवा, 12 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। मध्य प्रदेश के उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने सोमवार को बसामन मामा गौवंश वन विहार में ऋषि कुलम का भूमिपूजन किया। समारोह में तीन सर्वसुविधायुक्त ऋषि आश्रम का निर्माण किया जाएगा, जहाँ संतों के निवास की व्यवस्था की जाएगी। उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने आश्रम की योजनाओं का अवलोकन किया और निर्माण कार्य को शीघ्र प्रारंभ करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि वन विहार की पहचान अब राष्ट्रीय स्तर पर हो रही है, जिसमें गौसंरक्षण के साथ ही प्राकृतिक खेती के प्रकल्पों की भी शुरुआत की गई है। यह क्षेत्र प्राकृतिक खेती के लिए एक बड़ा प्रशिक्षण केंद्र बनेगा। उप मुख्यमंत्री ने आश्रम में रसोई, बैठक कक्ष, शयन कक्ष और अन्य सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने की बात कही। उन्होंने प्राकृतिक खेती के प्रैक्टिकल का भी निरीक्षण किया और किसानों को इसके प्रति जागरूक करने के लिए प्रयासों की जान...