शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार में तूफानी तेज़ी, सेंसेक्स और निफ्टी उछले
नई दिल्ली, 05 नवंबर (हि.स.)— घरेलू शेयर बाजार ने शुरुआती कारोबार में जबरदस्त तेज़ी देखी। मजबूत वैश्विक संकेत और कच्चे तेल की कीमत में भारी गिरावट के बीच बाजार ने शानदार बढ़त के साथ शुरुआत की। शुरुआती कुछ मिनटों में मुनाफा वसूली के कारण सेनसेक्स और निफ्टी अपने ओपनिंग स्तर से नीचे गए, परन्तु तुरंत बाद खरीदारों ने मोर्चा संभाल लिया।
ऑटोमोबाइल और बैंकिंग सेक्टर में आई तीव्र लिवाली ने पूरे बाजार को समर्थन दिया। पहले एक घंटे के व्यापार के बाद सेनसेक्स 1.93 % और निफ्टी 50 1.79 % की मजबूत बढ़त दिखा रहे थे। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज पर सेनसेक्स 1,609.54 अंक (2.08 %) बढ़कर 78,910.94 अंक पर खुला, परन्तु मुनाफा वसूली के कारण शुरुआती 20 मिनट में 78,520.56 अंक तक गिर गया। इसके बाद आईसीआईसीआई बैंक और एचडीएफसी बैंक जैसे दिग्गजों में तेज़ी आई, जिससे सूचकांक 79,001.19 अंक तक पहुंचा, फिर दोबारा बेचने की लहर आई ...
