इज़राइल के नेसेट चुनाव में विदेशी फंडिंग के आरोपों पर शिन बेट को जांच का आदेश
यरुशलम, 29 अक्टूबर (प्रेस ब्यूरो)। इज़राइल में मंगलवार को हुए नेसेट (संसदीय) चुनाव के दौरान विदेशी फंडिंग के आरोपों को केंद्रीय चुनाव समिति ने गंभीरता से लिया। समिति के अध्यक्ष जस्टिस नोम सोलबर्ग ने राष्ट्रीय खुफिया एजेंसी शिन बेट के प्रमुख डेविड जिनी को एक आधिकारिक पत्र लिखकर चुनाव को प्रभावित करने के इरादे से आई विदेशी धनराशि की जांच करने का निर्देश दिया। यह जांच इस संदेह पर केन्द्रित है कि अरब संस्थाओं ने अरब-बहुल क्षेत्रों में वोट प्रतिशत बढ़ाने के लिए बड़े पैमाने पर धन भेजा है।
द टाइम्स ऑफ इज़राइल और द यरुशलम पोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार, सोलबर्ग ने पत्र में लिखा, “मेरे सामने ऐसी गंभीर आशंकाएँ आई हैं कि चुनाव के दौरान इज़राइल के हितों के विरुद्ध काम करने वाली संस्थाओं ने विदेशी फंडिंग के माध्यम से अनुचित प्रभाव डालने की कोशिश की है।” उन्होंने आगे कहा, “मैं आपको निर्देश देता हूँ कि आप...

