बुलडोज़र कार्रवाई को लेकर कांग्रेस का विरोध, जीतू पटवारी ने उठाए गंभीर सवाल
भोपाल, 01 फरवरी (प्रेस ब्यूरो)। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के आनंद नगर क्षेत्र में प्रस्तावित बुलडोज़र कार्रवाई के खिलाफ मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी ने भाजपा सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पटवारी ने इस कार्रवाई को अन्यायपूर्ण, असंवेदनशील और गरीब-विरोधी कहा।
शनिवार को आनंद नगर के व्यापारी मंडल और स्थानीय नागरिकों का एक प्रतिनिधिमंडल पटवारी से मिला और अपनी समस्याएं साझा कीं। इस दौरान उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी गोविंदपुरा विधानसभा के नागरिकों और प्रभावित दुकानदारों के साथ मजबूती से खड़ी है। पटवारी ने कहा कि आनंद नगर में 40 से 50 वर्षों से चल रही दुकानों को बिना संवाद, पुनर्वास और वैकल्पिक व्यवस्था के तोड़ना सीधे तौर पर गरीब और मध्यम वर्गीय परिवारों की आजीविका पर हमला है। उन्होंने यह भी कहा कि “जिस क्षेत्र ने चार दशकों तक भाजपा को समर्थन दिया, उसी क्षेत्र के लोगो...

