Sunday, October 25खबर जो असर करे |
Shadow

Tag: विदेश मंत्री

राहुल गांधी ने मार्को रुबियो के मुंबई दौरे पर तंज, बोले- “आखिर ये चल क्या रहा है”

राहुल गांधी ने मार्को रुबियो के मुंबई दौरे पर तंज, बोले- “आखिर ये चल क्या रहा है”

राष्ट्रीय
नई दिल्ली, 16 अक्टूबर (प्रेस ब्यूरो)। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो की आगामी भारत यात्रा के दौरान मुंबई में राजनीतिक नेतृत्व के बजाय “भारत सरकार के अधिकारी” से होने वाली असामान्य मुलाकात पर सरकार पर कटाक्ष किया। उन्होंने कहा कि विदेश मंत्रालय के अधिकारी भी इससे उलझन में हैं कि आखिर ये क्या हो रहा है। राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से स्थिति स्पष्ट करने का आग्रह किया और सोशल मीडिया मंच एक्स पर लिखा, “मिस्टर रुबियो ने अपने कर्मचारी को मुंबई बुलाया है। मोदी जी, विदेश मंत्रालय में आपके अधिकारी उलझन में हैं कि आखिर चल क्या रहा है। बेहतर होगा कि आप ही समझा दें। या फिर, अगर आप चाहें तो मैं भी समझा सकता हूं।” यह टिप्पणी अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर के उस बयान के बाद आई जिसमें उन्होंने कहा कि रूबियो मुंबई में भारत सरकार के अधिकारियों से म...
विदेश मंत्री जयशंकर की ईरानी समकक्ष से बातचीत, क्षेत्रीय हालात पर हुई चर्चा

विदेश मंत्री जयशंकर की ईरानी समकक्ष से बातचीत, क्षेत्रीय हालात पर हुई चर्चा

राष्ट्रीय
नई दिल्ली, 14 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। भारत के विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची से टेलीफोन पर बातचीत की। इस दौरान दोनों नेताओं ने ईरान और उसके आसपास के क्षेत्र में तेजी से बदल रहे हालात पर विचार-विमर्श किया। डॉ जयशंकर ने सोशल मीडिया के माध्यम से जानकारी साझा करते हुए बताया कि बातचीत में क्षेत्रीय घटनाक्रम और उससे जुड़े व्यापक प्रभावों पर चर्चा हुई। मौजूदा भू-राजनीतिक परिस्थितियों को देखते हुए यह संवाद अहम माना जा रहा है। गौरतलब है कि भारत पश्चिम एशिया में शांति, स्थिरता और संवाद के पक्ष में लगातार सक्रिय भूमिका निभाता रहा है। ईरान के साथ उच्चस्तरीय संपर्क इसी नीति का हिस्सा माना जा रहा है, खासकर ऐसे समय में जब क्षेत्र में तनाव और अनिश्चितता बनी हुई है।...
इजराइल ने संयुक्त राष्ट्र की सात से एजेंसियों से संबंध तोड़े

इजराइल ने संयुक्त राष्ट्र की सात से एजेंसियों से संबंध तोड़े

अंतरराष्ट्रीय
तेल अवीव, 14 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। इज़राइल ने संयुक्त राष्ट्र के छह निकायों सहित सात वैश्विक संस्थाओं पर इजराइल विरोधी रवैया अपनाने का आरोप लगाते हुए उनसे संबंध तोड़ने की घोषणा की है। इजराइल के विदेशमंत्री गिदोन सा'आर ने मंगलवार को यह घोषणा की। फैसले के कारणों का उल्लेख करते हुए उन्होंने संयुक्त राष्ट्र की संस्थाओं में इजराइल विरोधी रवैया अपनाए जाने का आरोप लगाया है। सा'आर ने सात अक्टूबर को यौन हिंसा के मामलों को नजरअंदाज करने के लिए महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए संयुक्त राष्ट्र संस्था की निंदा की और उस पर फिजूलखर्ची करने का आरोप जड़ा। द टाइम्स ऑफ इजराइल की रिपोर्ट के अनुसार, विदेशमंत्री गिदोन सा'आर ने बताया कि इजराइल ने तुरंत प्रभाव से, बच्चों और सशस्त्र संघर्ष के लिए महासचिव के विशेष प्रतिनिधि के कार्यालय, लैंगिक समानता एवं महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए संयुक्त राष्ट्र संस्था यूएन वीमन...