अन्तर्राज्जीय गिरोह के पांच सदस्य गिरफ्तार: फर्जी लोन एप से ठगी का खुलासा
फिरोजाबाद, 02 फ़रवरी (प्रेस ब्यूरो)। थाना साइबर क्राइम पुलिस टीम ने सोमवार को फर्जी लोन एप के माध्यम से फ्रॉड करने वाले एवं फर्जी सिम बेचने वाले अन्तर्राज्जीय गिरोह का पर्दाफाश किया है। गिरफ्तार अभियुक्तों में तीन लोग लोन रिकवरी के नाम पर भोले-भाले लोगों को डरा-धमका कर ठगी करते हैं, जबकि दो लोग सिम के बहाने लोगों के साथ धोखा करते हैं।
अपर पुलिस अधीक्षक नगर रवि शंकर प्रसाद ने बताया कि प्रभारी निरीक्षक थाना साइबर क्राइम राजेश सिंह ने पुलिस टीम के साथ भारत सरकार द्वारा संचालित समन्वय और प्रतिबिम्ब पोर्टल से प्राप्त शिकायतों की जांच के आधार पर थाना साइबर अपराध पर पंजीकृत मुकदमे में प्रकाश में आये अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी में राघव, सोनू, रजनीश, नीलेश और पुष्पेन्द्र शामिल हैं। अभियुक्तों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोबाइल, लैपटॉप, थम्ब इम्पैशन रीडिंग मशीन और भारी मात्रा में सिम...
