लीनव राठिया ने बच्चों को गणवेश वितरित कर बढ़ाया उत्साह, सरस्वती शिशु मंदिर में खुशियों की झलक
रायगढ़, 05 नवंबर (प्रेस ब्यूरो)। विद्या भारती द्वारा संचालित सरस्वती शिशु मंदिर बाकरूमा में आज निःशुल्क गणवेश वितरण कार्यक्रम का आयोजन गरिमापूर्ण माहौल में हुआ। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जनपद पंचायत धरमजयगढ़़ की अध्यक्ष एवं विद्यालय प्रबंधन समिति की उपाध्यक्ष लीनव राठिया मौजूद थीं। उन्होंने स्कूल के 30 भैया-बहनों को नया गणवेश वितरित किया, जिससे बच्चों के चेहरों पर खुशी की चमक स्पष्ट दिखी।
समारोह के दौरान लीनव राठिया ने कहा, “गणवेश वितरण का मुख्य उद्देश्य सभी बच्चों को समानता के भाव के साथ शिक्षा प्राप्त करने का अवसर देना है।” उन्होंने यह भी बताया कि गणवेश न केवल विद्यार्थियों में अनुशासन की भावना उत्पन्न करता है, बल्कि एकरूपता, समरसता और सामूहिकता के संस्कार को भी सुदृढ़ बनाता है। इस बात को रेखांकित करते हुए उन्होंने कहा कि विद्यालय की इस पहल से बच्चों में विशेष उत्साह देखा...
