Sunday, October 25खबर जो असर करे |
Shadow

Tag: रेखा गुप्ता

दिल्ली औद्योगिक नीति‑2026 को कैबिनेट ने मंजूरी दी, 1,000 करोड़ की मुख्यमंत्री उद्यमश्री योजना भी स्वीकृत

दिल्ली औद्योगिक नीति‑2026 को कैबिनेट ने मंजूरी दी, 1,000 करोड़ की मुख्यमंत्री उद्यमश्री योजना भी स्वीकृत

राष्ट्रीय
नई दिल्ली, 14 अक्टूबर (प्रेस ब्यूरो)। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की अध्यक्षता में दिल्ली मंत्रिमंडल ने आज दिल्ली औद्योगिक नीति‑2026 को आधिकारिक तौर पर मंजूरी दे दी है। यह नीति दस वर्षों की अवधि के लिये तैयार की गई है और इसका मुख्य उद्देश्य राजधानी को स्वच्छ, ज्ञान आधारित तथा उच्च तकनीक वाले औद्योगिक केंद्र में परिवर्तित करना है। पिछले कुछ महीनों में नीति के विभिन्न पहलुओं पर विस्तृत चर्चाएँ और विशेषज्ञों से परामर्श किया गया था। नीति दस्तावेज़ में स्टार्ट‑अप इकोसिस्टम को सुदृढ़ करने, इलेक्ट्रॉनिक‑मैन्युफैक्चरिंग, जैव‑प्रौद्योगिकी, क्लीन‑टेक और डिजिटल सेवाओं जैसे क्षेत्रों में निवेश को प्रोत्साहित करने के लिये कई प्रोत्साहन उपायों का प्रस्ताव रखा गया है। साथ ही, मौजूदा औद्योगिक पार्कों और विशेष आर्थिक क्षेत्रों (SEZ) के आधुनिकीकरण के लिये विस्तृत योजना तैयार की गई है, जिससे रोजगार सृजन और रा...
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का दतिया दौरा, पीतांबरा पीठ में पूजा-अर्चना

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का दतिया दौरा, पीतांबरा पीठ में पूजा-अर्चना

राष्ट्रीय
दतिया, 19 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता रविवार देर शाम मध्य प्रदेश के प्रवास पर दतिया पहुंचीं। यहां उन्होंने प्रसिद्ध शक्तिपीठ श्री पीतांबरा पीठ में दर्शन कर विधिवत पूजा-अर्चना की और प्रदेश व देश की सुख-समृद्धि की कामना की। इसके बाद मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता वानखंडेश्वर महादेव मंदिर गईं, जहां उन्होंने भगवान शिव का अभिषेक किया। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता रविवार को वानदे भारत एक्सप्रेस से झांसी पहुंची और वहां से वे देर शाम सड़क मार्ग से कार द्वारा दतिया आईं। टोल प्लाजा से लेकर श्री पीतांबरा पीठ तक विभिन्न स्थानों पर उनका भव्य स्वागत किया गया। कार्यकर्ताओं और श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा कर मुख्यमंत्री का अभिनंदन किया। श्री पीतांबरा पीठ में दर्शन और पूजा-अर्चना के उपरांत मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता प्रदेश के पूर्व गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा के दतिया स्थित निवास...