धमतरी : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने मनाया मकर संक्रांति उत्सव
धमतरी, 14 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। जय जगत जननी रिसाईमाता प्रभात शाखा, पोस्ट ऑफिस बस्ती धमतरी में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के छह उत्सवों में से वर्ष के अंतिम उत्सव मकर संक्रांति का आयोजन श्रद्धा, अनुशासन और उत्साह के साथ किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता **डी.पी. सिन्हा** ने की। उन्होंने अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में मकर संक्रांति के आध्यात्मिक, सामाजिक एवं राष्ट्रीय महत्व पर संक्षिप्त लेकिन सारगर्भित प्रकाश डाला।
कार्यक्रम के मुख्य वक्ता **सुरेन्द्र पुरी गोस्वामी** रहे। उन्होंने तार्किक और प्रेरणादायी ढंग से बताया कि मकर संक्रांति को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा अपने छह प्रमुख उत्सवों में शामिल किए जाने के पीछे गहरा भावार्थ है। यह पर्व सूर्य देव से संबंधित है। जिस प्रकार सूर्य बिना विश्राम के निरंतर अपने कर्तव्य का पालन करते हुए संपूर्ण ब्रह्मांड को ऊर्जा और प्रकाश प्रदान करते हैं, उसी प्रकार...
