Saturday, March 7खबर जो असर करे |
Shadow

Tag: राष्ट्रभक्ति

केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने भोपाल में स्वतंत्रता सेनानी उद्धवदास मेहता की याद में डाक टिकट जारी किया

केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने भोपाल में स्वतंत्रता सेनानी उद्धवदास मेहता की याद में डाक टिकट जारी किया

राष्ट्रीय
भोपाल, 02 फरवरी (प्रेस ब्यूरो)। केंद्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने रविवार शाम भोपाल में स्वतंत्रता संग्राम के निडर सेनानी एवं आयुर्वेद भूषण स्वर्गीय पं. उद्धवदास मेहता ‘भाईजी’ की स्मृति में समर्पित विशेष स्मारक डाक टिकट का विमोचन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि ‘भाईजी’ का जीवन साहस, विचार और राष्ट्रभक्ति की वह प्रेरणा है, जिसने कलम को हथियार बनाकर अन्याय के विरुद्ध आवाज उठाई। यह डाक टिकट आने वाली पीढ़ियों तक उनके विचार पहुंचाने का संकल्प है। सिंधिया ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत आज अमृत काल से शताब्दी काल की ओर बढ़ रहा है। अमृत काल में देश के उन गुमनाम नायकों को उनका उचित स्थान मिल रहा है, जिनकी भूमिका स्वतंत्रता संग्राम और राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण रही है। उन्होंने कहा कि "विकसित भा...
अंबिकापुर: स्वदेशी संकल्प दौड़, आत्मनिर्भर भारत का लिया संकल्प

अंबिकापुर: स्वदेशी संकल्प दौड़, आत्मनिर्भर भारत का लिया संकल्प

छत्तीसगढ़, राज्य
अंबिकापुर, 12 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। स्वामी विवेकानंद की जयंती के उपलक्ष्य में भारतीय जनता युवा मोर्चा सरगुजा द्वारा प्रदेश भाजपा एवं केंद्रीय नेतृत्व के आह्वान पर सोमवार को स्वदेशी संकल्प दौड़ का आयोजन किया गया। इस दौड़ की शुरुआत मल्टीपरपज स्कूल ग्राउंड, अंबिकापुर से हुई और यह घड़ी चौक स्थित स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करने के साथ समाप्त हुई। दौड़ के दौरान युवाओं में राष्ट्रभक्ति, स्वदेशी के प्रति समर्पण और शारीरिक फिटनेस के प्रति उत्साह स्पष्ट रूप से देखा गया। कार्यक्रम के समापन अवसर पर वक्ताओं ने स्वामी विवेकानंद के विचारों को आज के युवाओं के लिए प्रेरणादायक बताते हुए स्वदेशी और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प की पुनरावृत्ति की। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग प्रचारक हेमंत नाग ने कहा कि स्वामी विवेकानंद केवल एक संत ही नहीं, बल्कि युवाओं के लिए ऊर्जा, आत्मविश्वास और रा...
अनूपपुर: स्वामी विवेकानंद के विचारों से प्रेरित होकर इंगाराजवि में स्वदेशी संकल्प की दौड़

अनूपपुर: स्वामी विवेकानंद के विचारों से प्रेरित होकर इंगाराजवि में स्वदेशी संकल्प की दौड़

मध्य प्रदेश, राज्य
अनूपपुर, 12 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले में स्थित इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय, अमरकंटक में सोमवार को "रन फॉर स्वदेशी (स्वदेशी संकल्प रन)" कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसका उद्देश्य युवाओं में स्वदेशी भावना, राष्ट्रभक्ति, आत्मनिर्भरता और स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूकता उत्पन्न करना था। यह कार्यक्रम प्रातः 7:30 बजे विश्वविद्यालय के स्वामी विवेकानंद भवन (प्रशासनिक भवन) से प्रारंभ हुआ। प्रभारी कुलपति प्रो. ब्योमकेश त्रिपाठी ने हरी झंडी दिखाकर इस दौड़ को शुरू किया और स्वयं अग्रिम पंक्ति में रहकर प्रतिभागियों का नेतृत्व भी किया। कार्यक्रम के दौरान, प्रो. त्रिपाठी ने स्वामी विवेकानंद के विचारों को युवाओं के लिए प्रेरणादायक बताया और कहा कि स्वदेशी केवल आर्थिक आत्मनिर्भरता का माध्यम नहीं, बल्कि सांस्कृतिक आत्मसम्मान और राष्ट्रीय चेतना का प्रतीक है। उन्हो...