राहुल गांधी 17 जनवरी को आएंगे इंदौर, भागीरथपुरा में दूषित पानी से मृत लोगों के परिजनों से मिलेंगे
भोपाल, 14 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता **राहुल गांधी** **17 जनवरी** को मध्य प्रदेश के **इंदौर** आएंगे। इस दौरान वह **भागीरथपुरा** पहुंचकर दूषित पानी पीने से जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों से मुलाकात करेंगे।
इसी दिन कांग्रेस मध्य प्रदेश में **मनरेगा** योजना का नाम बदलने को लेकर विरोध प्रदर्शन भी करेगी। प्रदेश के हर ब्लॉक में कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता सामूहिक उपवास रखेंगे। साथ ही **गांधी** प्रतिमाओं के सामने धरना देकर भजन गाएंगे।
कांग्रेस के संगठन प्रभारी **संजय कामले** ने **बुधवार** को बताया कि **राहुल गांधी** के आने की तारीख **ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी** ने तय की है। मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष **जीतू पटवारी** ने भी इसकी पुष्टि कर दी है। **17 जनवरी** को **राहुल गांधी** के **इंदौर** आने का कार्यक्रम प्रस्तावित है। इस दौरान वे **मनरेगा** ...
