आत्मविश्वास और परिश्रम से बनाएं अपनी पहचान, समाज में सकारात्मक बदलाव लाएं युवा : राज्यपाल रमेन डेका
बिलासपुर, 03 नवंबर (हि.स.) – राज्यपाल रमेन डेका ने पंडित सुंदरलाल शर्मा मुक्त विश्वविद्यालय के सप्तम दीक्षांत समारोह में आत्मविश्वास, निरंतर प्रयास और व्यक्तिगत प्रतिभा के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि विफलता से घबराने के बजाय उसके कारणों को समझें, गलतियों से सीखें और पुनः प्रयास करें। शिक्षा का उपयोग केवल व्यक्तिगत सफलता के लिये नहीं, बल्कि समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने हेतु भी होना चाहिए।
समारोह में उप मुख्यमंत्री अरुण साव, विधायक धरमलाल कौशिक, सुशांत शुक्ला, महापौर पूजा विधानी, जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश सूर्यवंशी, हरियाणा राज्य उच्च शिक्षा परिषद के अध्यक्ष कैलाश चंद्र शर्मा, नेक अध्यक्ष नागेश्वर राव, विश्वविद्यालय के कुलपति वीरेंद्र कुमार सारस्वत तथा विभिन्न विश्वविद्यालयों के कुलपति उपस्थित रहे। इस अवसर पर विश्वविद्यालय की उन्नत आधिकारिक वेबसाइट का लोकार्पण तथा स्मारिका ‘...
