Saturday, March 7खबर जो असर करे |
Shadow

Tag: रतनजोत

काजू-चिरौंजी समझकर खा गए रतनजोत के बीज, 30 बच्चों की तबीयत बिगड़ी

काजू-चिरौंजी समझकर खा गए रतनजोत के बीज, 30 बच्चों की तबीयत बिगड़ी

छत्तीसगढ़, राज्य
धमतरी, 02 फरवरी (प्रेस ब्यूरो)। भखारा ब्लॉक के ग्राम बोरझरा में रविवार शाम उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब खेलते-खेलते रतनजोत के बीज खाने से करीब 30 बच्चों की तबीयत अचानक बिगड़ गई। बच्चों को उल्टी, चक्कर और घबराहट की शिकायत होने लगी। घबराए परिजन तत्काल बच्चों को उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कोर्रा लेकर पहुंचे, जहां प्राथमिक इलाज के बाद 10 बच्चों की स्थिति को देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल धमतरी रेफर किया गया। राहत की बात यह है कि सभी बच्चे अब खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार को गांव में रामायण कार्यक्रम चल रहा था। बच्चे इधर-उधर घूमते हुए तालाब किनारे पहुंचे, जहां रतनजोत का पौधा लगा हुआ है। बच्चों ने उसके बीज को काजू या चिरौंजी जैसा समझकर खा लिया। कुछ बच्चे बीज अपने साथ घर भी ले आए और अन्य बच्चों को भी खाने के लिए दे दिया। शाम करीब छह बजे बच्चों में उल्टी...