Monday, March 9खबर जो असर करे |
Shadow

Tag: रक्षा सहयोग

भारत के दो दिवसीय दौरे पर अहमदाबाद पहुंचे जर्मनी के चांसलर, प्रधानमंत्री मोदी से करेंगे मुलाकात

भारत के दो दिवसीय दौरे पर अहमदाबाद पहुंचे जर्मनी के चांसलर, प्रधानमंत्री मोदी से करेंगे मुलाकात

राष्ट्रीय
अहमदाबाद, 12 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। जर्मनी के चांसलर फ्रेडरिक मर्ज भारत के दो दिवसीय दौरे पर अहमदाबाद पहुंच चुके हैं। इस दौरे के दौरान उनकी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात होने की उम्मीद है। इस मुलाकात में 52,500 करोड़ रुपये की पनडुब्बी डील पर अंतिम मोहर लगने की संभावना है। दोनों नेताओं के बीच होने वाली बैठक में व्यापार, निवेश, रक्षा, अत्याधुनिक तकनीक के साथ-साथ भारत के लिए महत्वपूर्ण पनडुब्बी सौदे पर चर्चा की जाएगी। चांसलर मर्ज का ये दौरा वैश्विक राजनीतिक अस्थिरता के बीच हो रहा है, और भारत तथा जर्मनी दोनों देश रक्षा सहयोग को नई ऊंचाई पर ले जाने के लिए इच्छुक हैं। चांसलर बनने के बाद यह मर्ज का एशिया का पहला दौरा है, जिसे काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इस दौरे का मुख्य एजेंडा भारतीय नौसेना के लिए छह अत्याधुनिक पनडुब्बियों की खरीद का प्रस्ताव है, जो लगभग 52,500 करोड़ रुपये का होगा।...