Friday, March 6खबर जो असर करे |
Shadow

Tag: युवाओं का सहयोग

स्वामी विवेकानंद जयंती पर मुख्यमंत्री साय ने किया नमन, युवाओं से राष्ट्र निर्माण में आगे आने का आह्वान

स्वामी विवेकानंद जयंती पर मुख्यमंत्री साय ने किया नमन, युवाओं से राष्ट्र निर्माण में आगे आने का आह्वान

छत्तीसगढ़, राज्य
रायपुर, 12 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज स्वामी विवेकानंद की जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री निवास में स्वामी विवेकानंद के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और ‘राष्ट्रीय युवा दिवस’ की शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने कहा कि स्वामी विवेकानंद का जीवन और उनके विचार आज भी युवाओं के लिए ऊर्जा, दिशा और आत्मविश्वास का बड़ा स्रोत बने हुए हैं। मुख्यमंत्री ने बताया कि स्वामी विवेकानंद ने युवाओं को यह सिखाया कि वे अपने भविष्य के निर्माता हैं। उनके विचार समाज सेवा, आत्मबल और राष्ट्रप्रेम को अपने जीवन का उद्देश्य बनाने की प्रेरणा देते हैं। आज जब भारत अमृतकाल की ओर बढ़ रहा है, तब विवेकानंद जी की शिक्षाएँ युवाओं को जिम्मेदार, आत्मनिर्भर और राष्ट्रहित के प्रति सजग नागरिक बनने का मार्ग प्रशस्त करती हैं। उन्होंने कहा कि यह गौरव का विषय है कि स्वामी विवेकानंद का जीवन रायपुर से जुड़ा हु...