बलरामपुर : सुरक्षित सफर का संदेश लेकर सड़कों पर उतरे कलेक्टर-एसपी, निकाली जागरूकता बाइक रैली
बलरामपुर, 12 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के अवसर पर जिले में सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम और यातायात नियमों के पालन के लिए जनजागरूकता बढ़ाने हेतु आज सोमवार को जिला प्रशासन ने एक विशेष बाइक रैली का आयोजन किया। इस रैली का नेतृत्व कलेक्टर राजेन्द्र कटारा और पुलिस अधीक्षक वैभव बेंकर ने किया, जिससे सड़क सुरक्षा के प्रति प्रशासन की गंभीरता और संवेदनशीलता स्पष्ट होती है।
बाइक रैली का आरंभ कलेक्टर बंगला स्थित पुराने बस स्टैंड से हुआ, और यह नगर के विभिन्न प्रमुख मार्गों से गुजरते हुए संयुक्त जिला कार्यालय तक पहुंची। रैली के दौरान प्रशासनिक अधिकारियों ने दोपहिया वाहन चालकों को अनिवार्य रूप से हेलमेट पहनने, गति सीमा का पालन करने और यातायात नियमों का गंभीरता से पालन करने का संदेश दिया। अधिकारियों की उपस्थिति ने नागरिकों में नियमों के प्रति जागरूकता और जिम्मेदारी की भावना को और बढ़...


