Sunday, March 8खबर जो असर करे |
Shadow

Tag: मीडिया

कर्नाटक शराब घोटाले पर भाजपा ने कांग्रेस सरकार को धोखाधड़ी का दोषी ठहराया

कर्नाटक शराब घोटाले पर भाजपा ने कांग्रेस सरकार को धोखाधड़ी का दोषी ठहराया

राष्ट्रीय
नई दिल्ली, 30 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। कर्नाटक शराब घोटाले को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने राज्य की कांग्रेस सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। भाजपा का कहना है कि कर्नाटक की सरकार ने जनादेश के साथ धोखा किया है। भाजपा मुख्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान राज्यसभा सदस्य सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि कर्नाटक वाइन मर्चेंट एसोसिएशन ने राज्य सरकार पर शराब घोटाले का आरोप लगाया है। उन्होंने बताया कि यह आरोप विपक्षी भाजपा द्वारा नहीं, बल्कि इस एसोसिएशन द्वारा लगाए गए हैं। एसोसिएशन ने कहा है कि रेस्टोरेंट और होटलों को शराब लाइसेंस आवंटन के समय विभिन्न विभागों में पैसा पहुंचाया गया। त्रिवेदी ने बताया कि एसोसिएशन ने 6,000 करोड़ रुपये के शराब घोटाले का आरोप कांग्रेस सरकार पर लगाया है। इस संगठन ने विस्तृत जानकारी दी है कि कैसे रेस्टोरेंट से लेकर होटलों तक, आवंटन के नाम पर सरकार के विभिन्न स्तरों पर बैठे मं...
रायपुर: मुख्यमंत्री साय से रायपुर प्रेस क्लब के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों की सौजन्य मुलाकात

रायपुर: मुख्यमंत्री साय से रायपुर प्रेस क्लब के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों की सौजन्य मुलाकात

छत्तीसगढ़, राज्य
रायपुर, 17 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। आज शन‍िवार को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में रायपुर प्रेस क्लब के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों से सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री साय ने सभी पदाधिकारियों को निर्वाचन में मिली सफलता पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने लोकतंत्र में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिका की सराहना करते हुए आशा व्यक्त की कि प्रेस क्लब जनहित के मुद्दों को जिम्मेदारी और निष्पक्षता के साथ आगे बढ़ाएगा। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार पंकज झा, रायपुर प्रेस क्लब के अध्यक्ष मोहन तिवारी, उपाध्यक्ष दिलीप कुमार साहू, महासचिव गौरव शर्मा, कोषाध्यक्ष दिनेश यदु, संयुक्त सचिव निवेदिता साहू, और भूपेश जांगड़े उपस्थित थे।...
उत्तराखंड राज्य के 25 वर्ष: उपराष्ट्रपति ने राज्य की त्याग और दृढ़ता की सराहना की

उत्तराखंड राज्य के 25 वर्ष: उपराष्ट्रपति ने राज्य की त्याग और दृढ़ता की सराहना की

राष्ट्रीय
देहरादून, 17 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। भारत के उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने आज देहरादून में जागरण मंच का उद्घाटन किया। यह आयोजन उत्तराखंड राज्य गठन के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित किया गया। इस अवसर पर उपराष्ट्रपति ने उत्तराखंड को त्याग, दृढ़ता तथा राष्ट्र सेवा का प्रतीक बताते हुए राज्यवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उत्तराखंड की स्थापना को याद करते हुए उपराष्ट्रपति ने कहा कि राज्य का गठन पर्वतीय जनमानस की दीर्घकालिक आकांक्षाओं का लोकतांत्रिक जवाब था और इसने भारत की संघीय प्रणाली की मजबूती को पुनः स्थापित किया। उन्होंने लोकसभा सदस्य के रूप में उत्तराखंड के गठन के विधेयक के पक्ष में मतदान करने के अपने व्यक्तिगत अनुभव को भी साझा किया। देवभूमि उत्तराखंड के आध्यात्मिक और सांस्कृतिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए उपराष्ट्रपति ने कहा कि भारत की सभ्यतागत चेतना में इस राज्य का विशेष...
गोविंदा के अफेयर पर सुनीता ने खोली अपनी बातें

गोविंदा के अफेयर पर सुनीता ने खोली अपनी बातें

मनोरंजन
मुंबई, 17 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा एक बार फिर से सुर्खियों में हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू में सुनीता ने अपने वैवाहिक जीवन के बारे में खुल कर बातें की हैं। इस दौरान उन्होंने गोविंदा से जुड़ी पुरानी अफवाहों और कथित अफेयर्स पर बेबाक प्रतिक्रिया दी, जिससे सोशल मीडिया पर हलचल मच गई है। सुनीता का यह बेझिझक अंदाज लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया है। इंटरव्यू में गोविंदा के कृष्ण स्वभाव और उनकी गोपियों के सवाल पर सुनीता ने तीखे अंदाज में जवाब दिया। उन्होंने कहा कि अगर जरूरत पड़ी तो वह दुर्गा का रूप धारण करने से भी पीछे नहीं हटेंगी। अपनी नेपाली विरासत का जिक्र करते हुए सुनीता ने मजाकिया लेकिन सख्त लहजे में कहा कि वह नेपाल की हैं और जरूरत पड़ी तो खुखरी निकालने से भी नहीं हिचकेंगी। साथ ही उन्होंने गोविंदा को उम्र और जिम्मेदारियों का एहसास दिलाते हुए संभलने की सलाह...
राहुल गांधी इंदौर में दूषित जल कांड से प्रभावित परिवारों से मिलेंगे

राहुल गांधी इंदौर में दूषित जल कांड से प्रभावित परिवारों से मिलेंगे

राष्ट्रीय
भोपाल, 17 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। आज शनिवार को कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का एक दिवसीय दौरा इंदौर में होगा। इस दौरान वे भागीरथपुरा इलाके में दूषित जलकांड से प्रभावित लोगों और मृतकों के स्वजनों से मुलाकात करेंगे। कांग्रेस ने पीड़ित परिवारों से मिलने के लिए प्रशासन को चार घरों की सूची सौंपी है। भागीरथपुरा की संकरी गलियों के कारण सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हैं। काफिला संकीर्ण गलियों में नहीं जा सकेगा, इसलिए राहुल गांधी को गली के कोने से पैदल चलकर पीड़ित परिवारों तक पहुंचना होगा। उनके दौरे से पूर्व शुक्रवार रात को सुरक्षा एजेंसियों ने दौरे के रूट का निरीक्षण किया। एजेंसियों ने 5 माह के मृतक अव्यान साहू, गीता बाई और अशोक पंवार के घर के मार्ग का जायजा लिया है। इसके अलावा राहुल गांधी प्रभावित परिवारों से संस्कार गार्डन में भी मुलाकात करेंगे। कांग्रेस ने सभी मृतकों के प...
नहीं थम रहा बंगलादेश में हिन्दुओं की हत्या का दौर

नहीं थम रहा बंगलादेश में हिन्दुओं की हत्या का दौर

लेख
-रमेश शर्मा बंगलादेश, 14 जनवरी । बांग्लादेश में हिन्दुओं पर हमलों और उनकी बर्बर हत्याओं का दौर रुक नहीं रहा। इसमें हिन्दू स्त्रियों के साथ सामूहिक बलात्कार का अध्याय भी जुड़ गया है। लेकिन भारत के अधिकांश राजनीतिक दल चुप हैं जिन्हें आतंकवादियों के भी मानवाधिकार की चिंता रहती है। पिछले सप्ताह काँग्रेस नेता जयराम रमेश और के वेणुगोपाल तो मीडिया से बांग्लादेश में हिन्दुओं की हत्या का प्रश्न सुनकर ही भाग निकले। यह वही बंगलादेश है जिसके निवासियों को कभी अपनी बांग्ला संस्कृति पर गर्व होता था और बांग्ला संस्कृति को सुरक्षित रखने के लिए संघर्ष किया था। उनके संघर्ष को सार्थक करने के लिए भारत ने अपनी पूरी शक्ति लगा दी थी। 1971 का युद्ध भी झेला था। इसमें भारत के लगभग 3900 जवानों का बलिदान हुआ था और लगभग 10,000 सैनिक घायल हुए थे। लाखों करोड़ का वित्तीय भार पड़ा सो अलग। बंगलादेश यदि अस्तित्व में आया है ...