शेयर बाजार में रिकवरी, सेंसेक्स और निफ्टी ने दिखाया दम
Uncategorized
नई दिल्ली, 09 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)।
लेखक: LN Star News
घरेलू शेयर बाजार में आज शुरुआती कारोबार के दौरान निचले स्तर से रिकवरी का रुख बनता हुआ नजर आ रहा है। आज के कारोबार की शुरुआत गिरावट के साथ हुई थी। बाजार खुलते ही लिवाली शुरू हो जाने के कारण सेंसेक्स और निफ्टी दोनों सूचकांक ने उछल कर हरे निशान में अपनी जगह बना ली। हालांकि थोड़ी देर बाद मुनाफा वसूली शुरू हो गई, जिसके कारण इन दोनों सूचकांकों ने दोबारा लाल निशान में गोता लगा दिया। बाजार में पहले आधे घंटे तक दबाव बना रहा, लेकिन इसके बाद खरीदारों ने एक बार फिर लिवाली का जोर बनाया, जिससे इन दोनों सूचकांकों की स्थिति में सुधार होने लगा। पहले 1 घंटे का कारोबार होने के बाद सेंसेक्स और निफ्टी 0.07 प्रतिशत की कमजोरी के साथ कारोबार कर रहे थे।
शुरुआती एक घंटे का कारोबार होने के बाद स्टॉक मार्केट के दिग्गज शेयरों में से एटरनल, ओएनजीसी, एचसीएल टेक्नोल...
