Friday, March 6खबर जो असर करे |
Shadow

Tag: मातृशक्ति

मातृशक्ति का समाज में योगदान, संवेदनशीलता माताओं का स्वाभाविक गुण: भैय्याजी जोशी

मातृशक्ति का समाज में योगदान, संवेदनशीलता माताओं का स्वाभाविक गुण: भैय्याजी जोशी

राष्ट्रीय
उज्जैन, 01 फरवरी (प्रेस ब्यूरो)। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की अखिल भारतीय कार्यकारिणी के सदस्य भैय्याजी जोशी ने मातृशक्ति की भूमिका को समाज की आधारशिला बताया। उन्होंने कहा कि संवेदनशीलता हर माता का स्वाभाविक गुण है। प्रकृति ने महिला को ऐसा स्वरूप दिया है, जो केवल जन्म ही नहीं देता बल्कि जीवन को संवारता भी है। भैय्याजी जोशी शनिवार को विश्वमांगल्य सभा के मालवा प्रांत के पहले अधिवेशन के उद्घाटन सत्र को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। यह अधिवेशन मध्य प्रदेश की धार्मिक नगरी उज्जैन में भव्य रूप से प्रारंभ हुआ। शिप्रा तट स्थित ऐतिहासिक झालरिया मठ में आयोजित इस दो दिवसीय आवासीय अधिवेशन में मालवा प्रांत के 10 जिलों से आईं लगभग 1200 मातृशक्तियों ने सहभागिता की। भैय्याजी जोशी ने चिकित्सालयों में परिचारिका की भूमिका का उदाहरण देते हुए कहा कि यह कार्य महिलाएं अधिक कुशलता से निभाती हैं, क्योंकि प...

ओम बिरला, अमित शाह समेत कई नेताओं ने जीजाबाई को किया नमन

राष्ट्रीय
नई दिल्ली, 12 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। लोकसभा स्पीकर ओम बिरला और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह सहित अनेक प्रमुख नेताओं ने सोमवार को राजमाता जीजाबाई की जयंती के अवसर पर उन्हें नमन किया। बिरला ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा, “वीर छत्रपति शिवाजी महाराज की माता, श्रद्धेय राजमाता जीजाबाई की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन। राजमाता जीजाबाई संस्कार, साहस और राष्ट्रधर्म की प्रतिमूर्ति थीं। उन्होंने शिवाजी महाराज के मन में स्वराज, धर्मरक्षा और न्यायपूर्ण शासन के बीज बचपन से ही बो दिए, जो आगे चलकर एक सशक्त और स्वाभिमानी राष्ट्रचेतना में परिवर्तित हुए। उनके जीवन से यह सिद्ध होता है कि मातृशक्ति ही राष्ट्रनिर्माण की प्रथम शिला होती है।” गृहमंत्री शाह ने कहा कि जीजाबाई ने छत्रपति शिवाजी महाराज में साहस, स्वाभिमान और स्वसंस्कृति की रक्षा के संस्कार भरे, जिससे उन्होंने हिंदवी स्वराज की स्थापना का संकल्प किया ...