Sunday, October 25खबर जो असर करे |
Shadow

Tag: महेश कश्यप

स्वदेशी के संकल्प के साथ दौड़ा बस्तर, 18 से लालबाग मैदान में सजेगा स्वदेशी मेला

स्वदेशी के संकल्प के साथ दौड़ा बस्तर, 18 से लालबाग मैदान में सजेगा स्वदेशी मेला

छत्तीसगढ़, राज्य
जगदलपुर, 17 अक्टूबर (प्रेस ब्यूरो)। आज शनिवार को जगदलपुर में “रन फॉर स्वदेशी” कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसका उद्देश्य स्वदेशी अपनाना, स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देना और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को जन‑जन तक पहुँचाना था। इस कार्यक्रम में बस्तर के सांसद महेश कश्यप, नगर के महापौर संजय पांडे के साथ कई जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों और स्वदेशी जागरण मंच की टीम ने सक्रिय भागीदारी की। उपस्थित प्रतिनिधियों ने जनता से आग्रह किया कि वे स्वदेशी उत्पादों को प्राथमिकता दें तथा स्थानीय उद्यमियों को सशक्त बनाकर आर्थिक विकास को तेज़ करें। इस पहलकदमी की अगली कड़ी के रूप में 18 से 25 अक्टूबर तक जगदलपुर के लालबाग मैदान में स्वदेशी मेला आयोजित किया जाएगा। मेले में स्वदेशी वस्तुओं के प्रचार‑प्रसार के साथ‑साथ स्थानीय कारीगरों, व्यापारियों और उद्यमियों को अपने उत्पादों को प्रस्तुत करने का मंच मिलेगा। आयोजन को...
100 बेलमेटल हस्तशिल्पकारों को टूलकिट वितरण, आत्मनिर्भरता की दिशा में कदम

100 बेलमेटल हस्तशिल्पकारों को टूलकिट वितरण, आत्मनिर्भरता की दिशा में कदम

छत्तीसगढ़, राज्य
जगदलपुर, 17 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। बस्तर जिला मुख्यालय में बेलमेटल (डोकरा) हस्तशिल्प को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए 100 बेलमेटल शिल्प कारीगरों को टूलकिट का वितरण शनिवार को किया गया। यह कार्यक्रम वस्त्र मंत्रालय, भारत सरकार के सौजन्य से आयोजित किया गया, जिसे बस्तर शिल्प हैंडीक्राफ्ट्स प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड द्वारा क्रियान्वित किया गया। टूलकिट वितरण से बेलमेटल शिल्प से जुड़े कारीगरों को आधुनिक एवं आवश्यक औजार प्राप्त हुए हैं, जिससे उनके कार्य में आसानी होगी, उत्पादन क्षमता बढ़ेगी और आय में सुधार होगा। यह कार्यक्रम बस्तर के पारंपरिक हस्तशिल्प के संरक्षण के साथ-साथ उसे आत्मनिर्भर भारत अभियान से जोड़ने की दिशा में एक सशक्त और सकारात्मक पहल है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में बेलमेटल हस्तशिल्पकार एवं संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बस्तर ...