Friday, March 6खबर जो असर करे |
Shadow

Tag: महिला विकास

भारत में सामाजिक न्याय की नींव: संवैधानिक मूल्यों की मजबूती

भारत में सामाजिक न्याय की नींव: संवैधानिक मूल्यों की मजबूती

राष्ट्रीय
न्यूयॉर्क, 03 फरवरी (प्रेस ब्यूरो)। केंद्रीय महिला एवं बाल विकास राज्यमंत्री स्मृति सावित्री ठाकुर ने अमेरिका के न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में आयोजित एक कार्यक्रम में कहा कि भारत में सामाजिक न्याय और सामाजिक संरक्षण की नींव संवैधानिक मूल्यों पर आधारित है और यह देश की दीर्घकालिक परिकल्पना विकसित भारत 2047 के अनुरूप है। सावित्री ठाकुर ने सामाजिक विकास आयोग (सीएसओसीडी) के 64वें सत्र में भारत की अध्यक्षता की। कार्यक्रम में उन्होंने राष्ट्रीय दृष्टिकोण प्रस्तुत करते हुए कहा कि भारत में शिक्षा के क्षेत्र में लड़कियों और लड़कों की समान भागीदारी सुनिश्चित की गई है, जिसके लिए बेहतर स्कूल अवसंरचना और दूरदराज क्षेत्रों में आवासीय विद्यालयों की व्यवस्था की गई है। पाइप पानी, स्वच्छ रसोई ईंधन और स्वच्छता सुविधाओं के बड़े पैमाने पर विस्तार से महिलाओं और कमजोर वर्गों के जीवन स्तर में सुधार ...
युवाओं, महिलाओं और गरीबों के लिए विशेष बजट: योगी आदित्यनाथ

युवाओं, महिलाओं और गरीबों के लिए विशेष बजट: योगी आदित्यनाथ

राष्ट्रीय
लखनऊ, 02 फरवरी (प्रेस ब्यूरो)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने केंद्रीय बजट के संदर्भ में सोमवार को एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रति आभार प्रकट किया और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को धन्यवाद दिया। मुख्यमंत्री योगी ने अपने सरकारी आवास पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि इस दूरदर्शी बजट के लिए प्रधानमंत्री मोदी का धन्यवाद करते हैं। उन्होंने कहा कि देश ने पिछले साढ़े 11 वर्षों में जो यात्रा तय की है, आज उसी का परिणाम है कि 25 करोड़ से अधिक आबादी गरीबी से बाहर निकलकर भारत के विकास में योगदान दे रही है। जब नीति स्पष्ट होती है और नियत साफ होती है, तभी ऐसे परिणाम आते हैं। आज भारत तेजी से आगे बढ़ रहा है। सीएम योगी ने कहा कि मोदी का हमेशा जोर रहा है कि हमें अपने अधिकारों पर ही नहीं बल्कि कर्तव्यों पर भी ध्यान देना चाहिए। समाज और राष्ट्र के प्रति हर नागरिक का क...
बलरामपुर में बेटी बचाओ–बेटी पढ़ाओ योजना के अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

बलरामपुर में बेटी बचाओ–बेटी पढ़ाओ योजना के अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

छत्तीसगढ़, राज्य
बलरामपुर, 01 फरवरी (प्रेस ब्यूरो)। जिला कार्यक्रम अधिकारी विस्मिता पाटले के नेतृत्व में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा लाइवलीहूड कॉलेज, बलरामपुर में बेटी बचाओ–बेटी पढ़ाओ योजना अंतर्गत एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न ग्राम पंचायतों के जनप्रतिनिधि और सरपंच शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान सरपंचों को बालिकाओं की शिक्षा, स्वास्थ्य एवं पोषण से संबंधित मुद्दों पर विस्तार से जानकारी दी गई। इसके साथ ही बेटी बचाओ–बेटी पढ़ाओ योजना के अंतर्गत बालिकाओं को लैंगिक समानता, 181 सखी वन स्टॉप सेंटर, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, पॉक्सो अधिनियम, साइबर अपराध, बाल श्रम, बाल विवाह तथा गुड टच–बैड टच जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर जागरूक किया गया। इस मौके पर विभागीय योजनाओं की जानकारी भी प्रदान की गई, जिससे बालिकाओं एवं समाज में उनके अधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ी। कार्यक्रम में ग्राम पंच...