Thursday, November 5खबर जो असर करे |
Shadow

Tag: महादेव ऐप

सौरभ चंद्राकर को 12 नवंबर तक पुलिस हिरासत में भेजा गया, रायपुर अदालत ने आदेश दिया

सौरभ चंद्राकर को 12 नवंबर तक पुलिस हिरासत में भेजा गया, रायपुर अदालत ने आदेश दिया

राष्ट्रीय
रायपुर, 05 नवंबर (प्रेस ब्यूरो)। महादेव बुक ऐप से जुड़े अवैध सट्टेबाजी मामले में प्रमुख आरोपी सौरभ चंद्राकर को चत्तीसगढ़ की एक अदालत ने 12 नवंबर तक पोलिस हिरासत में भेज दिया है। अदालत ने जांच के सिलसिले में उसे दिल्ली ले जाने की अनुमति भी दी है। केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) की विशेष टीम ने उसे 1 नवंबर को ओमान से भारत लेकर आई थी। सौरभ चंद्राकर को मंगलवार को रायपुर लाया गया। उसे बुधवार को अदालत में पेश किया गया, जहाँ से उसे पोलिस हिरासत में भेजने का आदेश दिया गया। वह छत्तीसगढ़ में दर्ज महादेव ऐप से जुड़े अवैध सट्टेबाजी मामले में वांछित था। भारत पहुँचने पर सीबीआई ने उसे गिरफ्तार किया था। सीबीआई ने उसके प्रत्यर्पण में सहयोग के लिए ओमान सरकार और रॉयल ओमान पुलिस का आभार जताया था, और इसे विदेशों से संचालित अंतरराष्ट्रीय आपराधिक नेटवर्क के खिलाफ भारत की कार्रवाई में महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया था...