श्री राम जन्मभूमि मंदिर में एक नवंबर से बदलेगी श्रीरामलला की पूजा एवं दर्शन की दिनचर्या
Ayodhya, 25 October (Press Bureau). श्रीरामजन्मभूमि मंदिर में विराजमान श्रीरामलला की दैनिक पूजा, आरती, भोग, विश्राम और दर्शन की समय‑सारणी में ऋतु परिवर्तन को ध्यान में रखते हुए संशोधन किया गया है। यह बदलाव एक नवंबर से अमल में लाया जाएगा।
वर्तमान में श्रीरामजन्मभूमि मंदिर के पट प्रातः 3:45 बजे खुलते हैं और रात 10:30 बजे बंद होते हैं। एक नवंबर से लागू की जा रही नयी दिनचर्या में यह समय क्रमशः प्रातः 4 बजे और रात 10 बजे होगा।
आर्चक प्रमुख आचार्य केशव जी ने बताया कि प्रातः 4 बजे पट खुलने के बाद 4:30 से 4:40 बजे तक मंगला आरती होगी। इसके उपरान्त प्रातः 4:40 से 6:30 बजे तक अभिषेक, श्रृंगार, धूप‑दीप एवं नैवेद्य के लिये पट बंद रहेंगे। प्रातः 6:30 बजे श्रृंगार आरती होगी तथा 7 बजे से श्रद्धालुओं के दर्शन प्रारम्भ होंगे।
प्रातः 8:00 से 8:10 बजे तक बालभोग के लिये पट बंद रहेंगे। इसके बाद दर्शन 1...
