Saturday, March 7खबर जो असर करे |
Shadow

Tag: मंत्रालय

किसानों के कल्याण के लिए मुख्यमंत्री ने दी मिशन मोड में काम करने की निर्देश

किसानों के कल्याण के लिए मुख्यमंत्री ने दी मिशन मोड में काम करने की निर्देश

मध्य प्रदेश, राज्य
भोपाल, 01 फरवरी (प्रेस ब्यूरो)। मध्‍य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि जो हम सबके अन्नदाता हैं, उनके दुख-दर्द की चिंता करना हमारा कर्तव्य है। किसानों का समग्र कल्याण राज्य सरकार की प्राथमिकता है। यह सरकार के लिए एक मिशन है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने शनिवार को भोपाल से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्‍यम से प्रदेश के सभी कमिश्नर्स और कलेक्टर्स को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार ने वर्ष 2026 को कृषक कल्याण वर्ष घोषित किया है। किसानों का जीवन संवारने और इनकी बेहतरी के लिए पूर्ण समर्पित भाव से मिशन मोड में कृषक कल्याण वर्ष का प्रभावकारी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि किसानों के जीवन में खुशहाली लाने के लिए विशेष प्रयास किए जाएं, स्थानीय सांसद/विधायक एवं अन्य जनप्रतिनिधियों से किसान रथ का शुभारंभ कराया जाए। कृषक कल्याण वर्ष में विभिन्न स्थानों पर किसानों से निरंतर...
हिमाचल में विक्रमादित्य सिंह की पोस्ट से आईएएस-आईपीएस एसोसिएशन नाराज

हिमाचल में विक्रमादित्य सिंह की पोस्ट से आईएएस-आईपीएस एसोसिएशन नाराज

राष्ट्रीय
शिमला, 14 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। हिमाचल प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह की एक सोशल मीडिया पोस्ट से राज्य की अफसरशाही में भारी रोष फैल गया है। मंत्री ने यूपी और बिहार से आए कुछ आईएएस तथा आईपीएस अधिकारियों पर निशाना साधते हुए कहा था कि वे “हिमाचलियत की धज्जियां उड़ा रहे हैं” तथा हिमाचल के हितों से उन्हें कोई सरोकार नहीं है। इस टिप्पणी को अधिकारियों ने अपनी निष्ठा, निष्पक्षता तथा संवैधानिक भूमिका पर सीधा हमला माना है। इसके जवाब में बुधवार शाम इंडियन पुलिस सर्विसेज एसोसिएशन (हिमाचल प्रदेश) तथा हिमाचल प्रदेश आईएएस ऑफिसर्स एसोसिएशन ने अलग-अलग सार्वजनिक बयान जारी कर मंत्री के खिलाफ कड़ा विरोध दर्ज किया है। इंडियन पुलिस सर्विसेज़ एसोसिएशन (हिमाचल प्रदेश) ने बुधवार को हुई बैठक के बाद औपचारिक प्रस्ताव पारित करते हुए कहा कि मंत्री विक्रमादित्य सिंह का बयान हिमाचल में तैनात हिमाचली...
छत्तीसगढ़ के उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन आज पेश करेंगे रिपोर्ट कार्ड

छत्तीसगढ़ के उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन आज पेश करेंगे रिपोर्ट कार्ड

छत्तीसगढ़, राज्य
रायपुर, 14 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। छत्तीसगढ़ सरकार के दो साल पूरे होने पर उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन आज बुधवार को अपने विभागों की उपलब्धियां गिनाएंगे। नवा रायपुर के संवाद ऑडिटोरियम में प्रेस वार्ता करेंगे।