Saturday, October 17खबर जो असर करे |
Shadow

Tag: भोटेकोशी बाढ़

नेपाल को जलवायु क्षति कोष से दो करोड़ डॉलर मिलने का प्रस्ताव, भोटेकोशी बाढ़ पीड़ितों के पुनर्वास में होगा उपयोग

नेपाल को जलवायु क्षति कोष से दो करोड़ डॉलर मिलने का प्रस्ताव, भोटेकोशी बाढ़ पीड़ितों के पुनर्वास में होगा उपयोग

अंतरराष्ट्रीय
काठमांडू, 17 अक्टूबर (प्रेस ब्यूरो)। संयुक्त राष्ट्र के जलवायु परिवर्तन ढांचे के तहत स्थापित फंड फॉर रिस्पॉन्डिंग टू लॉस एंड डैमेज (FRRLD) से नेपाल को 2 करोड़ अमेरिकी डॉलर (लगभग 3 अरब 4 करोड़ 16 लाख नेपाली रुपये) उपलब्ध कराने का प्रस्ताव तैयार किया गया है। यह राशि भोटेकोशी बाढ़ से प्रभावित क्षेत्रों में पुनर्वास और पुनर्निर्माण कार्यों के लिये earmarked की गई है। इस प्रस्ताव पर अंतिम निर्णय लेने के लिये जलवायु क्षति एवं नुकसान कोष ने 22 अक्टूबर को एक विशेष बैठक का आयोजन किया है। यह बैठक कोष के संचालन बोर्ड द्वारा वर्चुअल माध्यम से आयोजित होगी और इसमें कुल 2 करोड़ 16 लाख अमेरिकी डॉलर (जिसमें आपदा निगरानी एवं प्रबंधन के लिये 16 लाख डॉलर शामिल हैं) को अस्थायी रूप से आवंटित करने पर चर्चा होगी। भोटेकोशी बाढ़ के बाद, नेपाल के वित्त मंत्री डॉ. स्वर्णिम वाग्ले और कृषि, वन एवं पर्यावरण मंत्री...