Saturday, March 7खबर जो असर करे |
Shadow

Tag: भारतीय क्रिकेट

विराट कोहली और कुलदीप यादव ने महाकालेश्वर के भस्म आरती में लिया भाग

विराट कोहली और कुलदीप यादव ने महाकालेश्वर के भस्म आरती में लिया भाग

राष्ट्रीय
उज्जैन, 17 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। मध्य प्रदेश के उज्जैन में शनिवार प्रातः भारतीय क्रिकेट टीम के प्रसिद्ध खिलाड़ी विराट कोहली एवं कुलदीप यादव ने ज्योतिर्लिंग भगवान महाकालेश्वर के प्रातःकालीन भस्म आरती में उपस्थित होकर दर्शन लाभ लिया। दर्शन के बाद महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति की ओर से अपर कलेक्टर व प्रशासक प्रथम कौशिक एवं सहायक प्रशासक मूलचंद जूनवाल द्वारा विराट कोहली एवं कुलदीप यादव का स्वागत एवं सम्मान किया गया। ब्रह्म मुहूर्त में विराट कोहली और कुलदीप यादव महाकालेश्वर मंदिर परिसर पहुंचे थे। इस दौरान मंदिर परिसर में सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए थे। भस्म आरती के समय दोनों खिलाड़ी पूरे श्रद्धा भाव से पूजा-अर्चना में लीन दिखाई दिए। उन्होंने भगवान महाकाल के समक्ष नतमस्तक होकर देश, टीम और अपने उज्ज्वल भविष्य की कामना की। भस्म आरती के दौरान मंदिर में मौजूद श्रद्धालुओं ने भी इन अंतरराष्ट्...
गौतम गंभीर का माँ पीताम्बरा सर्व सिद्धपीठ में दर्शन

गौतम गंभीर का माँ पीताम्बरा सर्व सिद्धपीठ में दर्शन

मध्य प्रदेश, राज्य
आगरमालवा, 16 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। भारत के पूर्व अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट खिलाड़ी एवं वर्तमान में टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर शुक्रवार को आगरमालवा जिले के नलखेड़ा स्थित विश्व प्रसिद्ध पीताम्बरा सर्वसिद्धपीठ माँ बगलामुखी मंदिर पहुँचे। न्यूजीलैंड के खिलाफ मध्यप्रदेश के इंदौर में खेले जाने वाले तीसरे एकदिवसीय मुकाबले से पहले गौतम गंभीर ने पीताम्बरा सिद्धपीठ माँ बगलामुखी के दरबार में विधि-विधान से दर्शन कर विशेष पूजा-अर्चना की और देश की सुख-शांति, समृद्धि के साथ-साथ भारतीय टीम की जीत और सफलता की कामना की। मंदिर परिसर में गौतम गंभीर के आगमन से श्रद्धालुओं में खास उत्साह देखने को मिला। पूजा के दौरान पुजारियों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार किया गया। इस अवसर पर मंदिर समिति के पदाधिकारी, ट्रस्ट सदस्य एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। पूजा उपरांत गौतम गंभीर ने शांत भाव से माँ के दरबार में कु...
रुतुराज गायकवाड़ ने लिस्ट-ए क्रिकेट में रचा इतिहास, बने सर्वाधिक औसत वाले बल्लेबाज

रुतुराज गायकवाड़ ने लिस्ट-ए क्रिकेट में रचा इतिहास, बने सर्वाधिक औसत वाले बल्लेबाज

Uncategorized
जयपुर, 09 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। लेखक: LN Star News महाराष्ट्र के कप्तान और स्टार बल्लेबाज़ रुतुराज गायकवाड़ ने लिस्ट-ए क्रिकेट में नया इतिहास रच दिया है। गायकवाड़ अब लिस्ट-ए क्रिकेट में सर्वाधिक औसत वाले बल्लेबाज़ बन गए हैं। उनका औसत 58.83 हो गया है, जिससे उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज बल्लेबाज़ माइकल बेवन (57.86) को पीछे छोड़ दिया। यह उपलब्धि उन्होंने विजय हज़ारे ट्रॉफी में गोवा के खिलाफ खेले गए मुकाबले के दौरान हासिल की। गुरुवार को जयपुर में खेले गए इस मैच में रुतुराज गायकवाड़ ने 131 गेंदों पर नाबाद 134 रन की शानदार पारी खेली। इस पारी में उन्होंने आठ चौके और छह छक्के लगाए। गायकवाड़ अब तक लिस्ट-ए क्रिकेट में 5,060 रन बना चुके हैं और उनका स्ट्राइक रेट 102.20 का है, जो उनकी आक्रामक और निरंतर बल्लेबाज़ी को दर्शाता है। इस मुकाबले में गायकवाड़ ने एक और बड़ी उपलब्धि अपने नाम की। वह लिस्ट-ए क...