Thursday, April 23खबर जो असर करे |
Shadow

Tag: ब्रिज निर्माण

उज्जैन में ब्रिज निर्माण के दौरान हादसा, एक मजदूर की मौत

उज्जैन में ब्रिज निर्माण के दौरान हादसा, एक मजदूर की मौत

मध्य प्रदेश, राज्य
उज्जैन, 31 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। मध्य प्रदेश के उज्जैन शहर में शांति पैलेस चौराहे पर शनिवार दोपहर एक दर्दनाक हादसा घटित हुआ। इंदौर–उज्जैन फोरलेन को सिक्सलेन में परिवर्तित करने के दौरान चल रहे ब्रिज निर्माण कार्य में एक मजदूर की मौत हो गई। यह घटना दोपहर करीब 1:30 बजे हुई, जब मजदूर पिलर पर कार्य करते समय लोहे के सरियों के बीच फंस गया। मृतक की पहचान झारखंड निवासी अशोक के रूप में हुई है, जो रवि इंफ्राबिल्ड प्रोजेक्ट्स लिमिटेड द्वारा किए जा रहे निर्माण कार्य में मजदूर के रूप में कार्यरत था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, अशोक पिलर पर लोहे का जाल (सरिया) बिछा रहा था। इसी दौरान उसका संतुलन बिगड़ गया और वह सरियों के बीच दब गया। घटना के समय पिलर पर चार से पांच मजदूर मौजूद थे। सहकर्मी विष्णु ने बताया कि हादसा अचानक हुआ, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घटनास्थल नानाखेड़ा थाना क्षेत्र में आता ह...